एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा : 'निंदा' के बाद भी नहीं मान रहे लोग, अब नाइजीरियाई लड़की को टैक्सी से उतार पीटा

नई दिल्ली/नोएडा : ग्रेटर नोएडा में भीड़ द्वारा नाइजीरियाई छात्रों पर कथित तौर पर नस्लीय हमले की भारत सरकार निंदा की है. लेकिन, इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं. अब नोएडा में नाइजीरियाई लड़की की टैक्सी उतार कर पीटाई का मामला सामने आ रहा है. ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने की घटना बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि हमला तड़के सुबह साढ़े चार बजे हुआ है.

विदेशी लड़की को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि विदेशी लड़की को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह केन्या की रहने वाली है. डाक्टरों ने उसकी स्थिति पहले से बेहतर बताई है. ग्रेटर नोएडा में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. इस मामले में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश भी दिए हैं.

यह भी पढ़ें : धोनी की निजी जानकारी 'लीक' होने पर पत्नी साक्षी नाराज, केंद्रीय मंत्री पर उतारा गुस्सा

दिल का दौरा पड़ने से एक छात्र की मौत के बाद अफ्रीकी छात्रों पर हमले

कथित रूप से ड्रग्स के ओवरडोज के कारण दिल का दौरा पड़ने से एक छात्र की मौत के बाद अफ्रीकी छात्रों पर हमले हो रहे हैं. मादक पदार्थ मुहैया कराने का आरोप लगाकर अफ्रीकी छात्रों बर्बरता से पिटाई की गई थी. मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

छात्रों पर हुए हमले पर कूटनीतिक तकरार की आशंका भी जाहिर की गई है

राष्ट्रीय राजधानी के निकट अफ्रीकी छात्रों पर हुए हमले पर कूटनीतिक तकरार की आशंका भी जाहिर की गई है. इसके मद्देनजर, विदेश मंत्रालय ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि भारत देश में विदेशियों की सुरक्षा के प्रति कृत संकल्प है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 'उचित एवं निष्पक्ष जांच' का वादा किया है. यह भी पढ़ें : दिग्विजय ने गांधी परिवार को कांग्रेस की शक्ति बता पार्टी में बदलाव की वकालत की सुषमा स्वराज को ट्वीट कर मामले में तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, "मैंने ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी छात्रों पर हमले के बारे में आदित्यनाथ जी से बात की है. उन्होंने इस घटना की उचित एवं निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है." मंगलवार को एक अफ्रीकी छात्र सादिक बेलो ने सुषमा स्वराज को ट्वीट कर मामले में तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया था, जिसके बाद सुषमा ने आदित्यनाथ से बात की. 'नोएडा में रहना अफ्रीकी लोगों के लिए जान के खतरे का मुद्दा बना हुआ है' सादिक बेलो ने ट्वीट में कहा था कि नोएडा में रहना अफ्रीकी लोगों के लिए जान के खतरे का मुद्दा बना हुआ है. पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर सोमवार को कुछ लोगों ने चार अफ्रीकी छात्रों पर हमला किया था. दो अन्य को माल में पीटा गया. यह भी पढ़ें : आज दिल्ली आ सकते हैं 'चप्पलमार' सांसद, टिकट बुक होने के बावजूद ट्रेन में नहीं दिखे गायकवाड ड्रग्स के ओवरडोज के कारण दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया, "ग्रेटर नोएडा की एनएसजी सोसाइटी के बारहवीं कक्षा के छात्र मनीष खत्री की मौत के बाद हुए प्रदर्शनों के बाद इन अफ्रीकी छात्रों पर हमला हुआ." खत्री की शनिवार को कथित रूप से ड्रग्स के ओवरडोज के कारण दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. वह शनिवार को उसके घर के पास बेहोशी की हालत में मिला सिंह ने कहा कि हमले के मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अफसर अविनाश दीक्षित ने आईएएनएस से कहा कि पांच लोग गिरफ्तार हुए हैं और एक हजार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, खरी शुक्रवार शाम को लापता हो गया था और वह शनिवार को उसके घर के पास बेहोशी की हालत में मिला. यह भी पढ़ें : कश्मीर में फिर आतंकियों की ढाल बने 'पत्थरबाज', आज अलगाववादियों ने बुलाया बंद कैंडल मार्च निकालते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग सिंह ने बताया, "उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उसके परिवार ने पांच नाइजीरियाई नागरिकों पर खत्री को नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी." खत्री के परिवार के लोगों और पड़ोसियों ने सोमवार को एनएसजी सोसाइटी से परी चौक तक कैंडल मार्च निकालते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी. छात्रों व प्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक शांति बैठक की सिंह ने कहा, "यह मार्च उस समय हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारियों को नाइजीरियाई लोग मिले, जिनकी पिटाई कर दी गई. उन्होंने कारें और अन्य वाहन भी भी तोड़-फोड़ दिए." गौतमबुद्ध नगर में जिलाधिकारी एन.पी.सिंह ने कुछ नाइजीरियाई लोगों, पुलिस तथा नागरिकों, स्थानीय रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशंस, कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के छात्रों व प्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक शांति बैठक की. देखें वीडियो : 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget