एक्सप्लोरर

रजिस्ट्री भेज कर माफिया मांग रहा रंगदारी, गोरखपुर के डॉक्टर को चिट्ठी लिख मांगे 20 लाख

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक डाक्टर को धमकी भरा खत मिला है. डाक विभाग की रजिस्ट्री के जरिए मिले इस खत में डाक्टर से 20 लाख की रंगदारी मांगी गई है. मोहद्दीपुर में टाइमिनियर हॉस्पिटल चलाने वाले डाक्टरर शशिकांत दीक्षित के पास बदायूं जेल में बंद कुख्यात चंदन सिंह के नाम से रंगदारी की धमकी भरा खत आया है.

उसको 20 लाख रुपए बदायूं जेल भेजने की हिदायत दी गई है

रजिस्टर्ड पत्र में उसको 20 लाख रुपए बदायूं जेल भेजने की हिदायत दी गई है. इसके दो दिन पहले भी गोरखपुर के शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के मालिक सर्जन डा. शिव शंकर शाही को रंगदारी का फोन आया था. रामाश्रय यादव के नाम से गोरखपुर जेल से उसके गुर्गे संजय यादव ने कथिततौर पर मोबाइल पर 20 लाख रुपए देने की धमकी दी थी.

डा. शशिकांत दीक्षित को दोपहर रजिस्टर्ड डाक से एक पत्र आया

मोहद्दीपुर में सर्जन डा. शशिकांत दीक्षित को दोपहर रजिस्टर्ड डाक से एक पत्र आया. पत्र भेजने वाले का नाम सोनू सिंह लिखा था. पत्र के अंदर बदायूं जेल में बंद चंदन सिंह के नाम से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है. चंदन ने शशिकांत को अपना पुराना परिचित बताया है. उनसे रंगदारी नहीं देने पर अपने पिछले कारनामों की याद दिलाकर उनकी हत्या की धमकी दी है.

शहर के दर्जनों डाक्टरों ने मीटिंग कर सीएम से सुरक्षा की मांग की है

आज इसी मुद्दे को लेकर इंडियन मेडिकल एशोसिएशन के बैनर तले शहर के दर्जनों डाक्टरों ने मीटिंग कर सीएम से सुरक्षा की मांग की है. इसबीच रंगदारी के बारे में सूचना पाकरपुलिस अधिकारी भी चौंके पड़े हैं. क्योंकि चंदन सिंह का नाम गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल में दहशत का पर्याय बन चुका है.

चंदन पर 50 हजार का इनाम था और वह वर्तमान में बदांयू जेल में बंद है

चंदन पर 50 हजार का इनाम था और वह वर्तमान में बदांयू जेल में बंद है. यह पत्र 1 जुलाई को भेजा गया है पर पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि चंदन ने यह पत्र कल गोरखपुर में पेशी पर आने के दौरान दिया हो ? चंदन सिंह जब गोरखपुर जेल में बंद था तब भी उसने गोरखपुर, देवरिया और मऊ के कई डाक्टरों से रंगदारी मांगी थी.

उसकी दहशत के कारण ही उसे बदांयू जेल शिफ्ट किया गया था

उसकी दहशत के कारण ही उसे बदांयू जेल शिफ्ट किया गया था. इस धमकी भरे पत्र के आने के बाद से डाक्टर शशिकांत डरे हुये हैं. अब पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. लगभग दो दशक पहले गोरखपुर में डाक्टरों को धमकी देकर रंगदारी वसूलने वाले अपराधी अमित मोहन वर्मा के एनकाउंटर के बाद से माहौल शांत था, पर इन दो घटनाओं ने शहर के सभी डाक्टरों की नींदें उड़ा दी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget