एक्सप्लोरर

रेप पीड़िता ने बदनामी के डर से की खुदकुशी, हुआ था गैंगरेप

एक युवती को दो युवकों ने अकेली पाकर उसके साथ रेप किया, जिससे युवती इतनी आहत हुई कि उसने घर पहुंचने के तुरंत बाद फांसी लगाकर जान दे दी.

बैतूल: मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ रेप के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. बैतूल जिले में एक युवती को दो युवकों ने अकेली पाकर उसके साथ रेप किया, जिससे युवती इतनी आहत हुई कि उसने घर पहुंचने के तुरंत बाद फांसी लगाकर जान दे दी. युवती सुसाइड नोट छोड़ गई है, जिस आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के बोदल पाठर गांव की युवती (18) रविवार की रात खुले में शौच के लिए गई, क्योंकि उसके घर में शौचालय अधूरा बना पड़ा है. युवती ने घर आने के बाद देर रात को फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. परिजनों को सोमवार सुबह इस घटना का पता चला.

साईंखेड़ा थाने के प्रभारी के.आर. सिलाले ने संवाददाताओं को बताया कि आत्महत्या करने वाली युवती ने सुसाइड नोट में दो युवकों द्वारा रेप किए जाने का जिक्र किया है. इसी आधार पर बलदेव धुर्वे व राजेश काकोड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया है. थाना प्रभारी सिलाले ने बताया कि पीड़िता ने शायद बदनामी के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठाया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

युवती के परिजनों का कहना है कि आत्महत्या से पहले लिखे गए सुसाइड नोट से पता चला है कि उसके साथ रविवार की रात गांव के दो युवकों ने रेप किया था. इससे उसे मानसिक वेदना हुई, उसे लगा कि समाज को पता चलेगा, तो वह मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी. इसलिए उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया.

राष्ट्रीय अपराध आंकड़ा ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि देश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध के मामले में मध्य प्रदेश सबसे अव्वल है. राजधानी में बीते माह कोचिंग से लौट रही एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक रेप की घटना ने सरकार और पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी थी.

इस वारदात के सभी आरोपी हालांकि पकड़े जा चुके हैं और न्यायालय ने उन्हें सजा भी सुना दी है. इतना ही नहीं, राज्य सरकार 12 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं से रेप करने वालों को फांसी की सजा देने का विधेयक पारित कर चुकी है. फिर भी ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget