एक्सप्लोरर

Ghaziabad: गैंगस्टर माया डोलस पर बनी फिल्म से प्रेरित था किशोर, दिल्ली पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

UP Crime: पुलिस ने 17 साल के लड़के को गिरफ्तार करके एक शख्स की जान बचाई. इस शख्स की हत्या का एलान लड़के ने इंस्टाग्राम पर लाइव की थी और पुलिस को चुनौती भी दी थी.

Ghaziabad Crime: दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल होने की जुगत में लगे एक 17 साल के लड़के को अरेस्ट किया है. पुलिस के मुताबिक वह भी एक गैंग चलाता है, जो पूर्वोत्तर दिल्ली इलाके में लूटपाट करता है. अपनी पहुंच लॉरेंस बिश्नोई गैंग तक करने के लिए वह इंस्टाग्राम पर टशन से भरे वीडियो पोस्ट करता रहता था.  

गिरोह इलाके में अपना दबदबा बनाने के लिए लोगों पर बिना वजह फायरिंग करता था. अधिकारियों ने बताया कि गैंग किसी शख्स की हत्या की भी फिराक में था. उसकी पहचान का खुलासा लड़के ने इंस्टाग्राम पर करके पुलिस को चुनौती देने की भी कोशिश की थी. तभी पकड़ा गया.

गौरतलब है कि दिल्ली का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में मुख्य आरोपी है और तिहाड़ जेल में बंद है. 

शूटआउट ऐट लोखंडवाला से प्रेरित था लड़का

पुलिस ने कहा कि वह 2007 की एक्शन थ्रिलर शूटआउट एट लोखंडवाला में खूंखार गैंगस्टर माया डोलस (अभिनेता विवेक ओबेरॉय के निभाए चरित्र) से प्रभावित था. गिरोह ने 302 और 307 जैसी इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल किया जो भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या और हत्या के प्रयास की धाराएं हैं.

लड़के को पुलिस ने तब ट्रेस किया जब दो दिन पहले उसने इंस्टाग्राम लाइव में एक शख्स का जिक्र करके खुलेआम उसे मारने की चेतावनी देने लगा. हाल ही में उसने एक शख्स को पीटा था और इस कृत्य का एक वीडियो रिकॉर्ड कराया था.

हत्या के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला वह लड़का हत्या का भी आरोपी है. लड़के को नवंबर 2021 में एक हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. लेकिन उसे एक साल बाद रिहा कर दिया गया था. अपनी रिहाई के बाद, लड़के ने दो अन्य नाबालिग लड़कों के साथ एक गिरोह बनाया और अपनी आपराधिक गतिविधियों को जारी रखा. वह पुलिस के साथ मुठभेड़ में भी शामिल रहा है. वह 7वीं तक ही पढ़ा है और उसके बाद उसने स्कूल छोड़ दिया था. 

ये भी पढ़ें: Nikki Yadav Murder Case: सगाई वाली रात घूमने के बहाने ले जाता है साथ फिर... निक्की मर्डर केस में क्राइम ब्रांच ने किए नए खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget