एक्सप्लोरर

घर में सो रहे शख्स पर चाकू से किए 10 वार, बचाने आई पत्नी तो छत से फेंका

मध्य प्रदेश के रीवा के पास एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक घर में घुस कर दुस्साहसिक अपराधियों ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है

भोपाल: मध्य प्रदेश के रीवा के पास एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक घर में घुस कर दुस्साहसिक अपराधियों ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने घर में सो रहे शख्स पर चाकुओं से वार किए और जब उसकी पत्नी उसे बचाने के लिए आई तो उसे भी छत से नीचे फेंक दिया. 

पत्नी जब होश में आई तो उसने चिल्लाना शुरू किया

पत्नी जब होश में आई तो उसने चिल्लाना शुरू किया. इसके बाद मौके पर ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया. जहां पति ने दम तोड़ दिया जबकि पत्नी का इलाज किया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

बताया जा रहा है कि मजदूरी करने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ ही निर्माणाधीन मकान में रह रहा था. यहां अन्य मजदूरों का भी आनाजाना लगा रहता था. बताया जा रहा है कि दो मजदूर उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखते थे. शनिवार आधीरात के बाद नशे में धुत होकर दो मुख्य आरोपियों के साथ चार लोग घर में घुस गए. 

सो रहे शख्स पर चाकू से एक के बाद एक 10 वार

आरोपियों ने घर में सो रहे शख्स पर चाकू से एक के बाद एक 10 वार कर दिए. जब, उसकी पत्नी उसे बचाने के दौड़ी तो वहां छते से फेंक दिया. बताया जा रहा है कि पति की तो मौत हो गई है लेकिन पत्नी की हालत भी गंभीर है. हालांकि उसने चार बदमाशों से लड़ने की बहुत कोशिश की. होश में आने पर चोट की परवाह किए बगैर उसने शोर मचा कर लोगों को जुटाया. 

गांव वालों का कहना है कि पत्नी पर बुरी नजर रखने के कारण ही आरोपियों ने यह हमला किया है. हालांकि पुलिस का कहना है जांच पूरी होने के बाद ही असलियत सामने आएगी. इस बीच महिला का बयान भी अहम बताया जा रहा है. साथ ही दो गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. यही नहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं. 

यह भी पढ़ें: 

अवैध संबंध के आरोप में सिपाही के कपड़े उतारे, पेड़ से बांध कर पीटा

लड़की भगाने के मामले में चल रही थी सुलह, शराब के नशे में तीन को काट डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget