एक्सप्लोरर

पूर्व आर्मी ऑफिसर की तिहाड़ जेल में संदिग्ध मौत, चीन के लिए जासूसी के लगे थे आरोप

तिहाड़ जेल के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 6 नवंबर को मुकेश चोपड़ा को जेल लाया गया था. 7 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे कैदियों को रूटीन प्रक्रिया के तहत जेल की डिस्पेंसरी में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था.

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में एक पूर्व आर्मी ऑफिसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक चीन के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार मुकेश चोपड़ा ने जेल में ही खुदकुशी कर ली. वहीं परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया है.

तिहाड़ जेल के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 6 नवंबर को मुकेश चोपड़ा को जेल लाया गया था. 7 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे कैदियों को रूटीन प्रक्रिया के तहत जेल की डिस्पेंसरी में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था. इसी दौरान मुकेश सीढ़ियों से ऊपर चढ़े और कूदकर जान दे दी. हालांकि जेल अधिकारियों का कहना है कि किसी ने उन्हें कूदते हुए नहीं देखा. जिसके बाद मुकेश को फौरन अस्पताल ले जाया गया. शाम करीब 7 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सेना की पैराशूट रेजिमेंट में कैप्टन रहे 65 साल के मुकेश चोपड़ा को 1 नवंबर को चाइना के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया, उनसे दिल्ली पुलिस आईबी, रॉ और मिलिट्री इनटेलीजेंस के लोगों ने लंबी पूछताछ की लेकिन जब जासूसी के कोई सबूत नहीं मिले तो उन्हें मानेकशॉ सेंटर की लाइब्रेरी से चीन से जुड़े साहित्य की 9 किताबें चोरी करने के आरोप में 2 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन 7 नवंबर को उनकी तिहाड़ जेल में रहस्यमयी हालात में मौत हो गई.

मुकेश चोपड़ा के भाई रंगेश चोपड़ा का कहना है कि वो 1998 से कनाडा में रह रहे थे. उनके पास अमेरिकी नागरिकता भी है. 31 अक्टूबर को वो भारत आए थे. परिवार के ज़्यादातर लोगों का जन्मदिन इसी महीने में होता है इसीलिए इस समय आये थे. 1 नवंबर को वो दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर गए. वहां उन्होंने एक सेमिनार अटेंड किया. ओपन लाइब्रेरी से उन्होंने कुछ किताबें लीं लेकिन गलती से किताबें इशू कराना भूल गए. इसके बाद लाइब्रेरियन की शिकायत पर मिलिट्री पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

अपने भाई पर चीन के लिए जासूसी करने के आरोपों को रंगेश चोपड़ा ने बेबुनियाद बताया है. उनका कहना है कि मुकेश चोपड़ा अक्सर कैथे पैसिफिक एयरलाइन से आया करते थे जो कि वाया हांगकांग आती है. अक्सर घरवालों के लिए वो शॉपिंग हांगकांग से करते थे. परिवार का ये भी कहना है कि मुकेश कलेप्टोमेनिया से पीड़ित थे. जिसके चलते उन्हें आर्मी की नौकरी से 1983 में निकाल दिया गया था. उनके पास से एक कैमरा गायब मिला था जिसके बाद उन्हें डिसमिस कर दिया गया था. वहीं पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget