एक्सप्लोरर

Gujarat Crime: गुजरात के IAS अधिकारी को मधुआरों ने बंधक बनाकर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Gandhinagar IAS Officer Hostage मामले में 17 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने कहा है कि इस मामले में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है.

Gandhinagar IAS Officer Hostage: गुजरात के गांधीनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के हिम्मतनगर में आईएएस अधिकारी के साथ बंधक बनाने और उनसे मारपीट की घटना हुई है. यह कांड मछुआरों के समूह ने किया है, जिन्होंने एक आईएएस अधिकारी को घंटों तक बंधक बनाकर अपनी कैद में रखा और उनकी जमकर पिटाई की. गुरुवार को घटना की पुष्टि गुजरात पुलिस ने की है. यह घटना 4 मार्च, 2023 की शाम को हुई थी. बंधक बनाने और मारपीट के मामले में 17 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने कहा है कि इस मामले में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है.

मछुआरों ने किया हमला
वडाली पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, मत्स्य अधिकारी दिनेश नटवरलाल ने कहा कि मत्स्य निदेशक नितिन सांगवान ने धरोई बांध के जल जलाशयों में औचक निरीक्षण के लिए एक टीम का नेतृत्व किया. इस दौरान अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले मछुआरे बाबूभाई परमार, दिलीप परमार और 15 अन्य लोगों के समूह ने नितिन सांगवान पर हमला कर दिया और मारपीट की. आईएएस अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई.

आईएएस अधिकारी के साथ हुई तीखी बहस
पुलिस में दर्ज शिकायत में आईएएस अधिकारी ने कहा है कि आरोपी मछुआरों के साथ अधिकारी की काफी तीखी बहस हुई थी. इस दौरान आरोपी मछुआरों ने उन्हें घंटों तक बंधक बना कर रखा और उन्हें खूब पीटा. इसके बाद इस मामले की शिकायत ना करने के आश्वासन पर उन्हें छोड़ दिया गया.

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि साबरकांठा पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनके नाम बाबूभाई, दिलीपभाई और विष्णु परमार हैं. फरार हुए बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा.

ये भी पढ़ें- Kerala Murder: शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो नशे में धुत बेटे ने मां की गला दबाकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget