एक्सप्लोरर

VVIP चॉपर घोटाला: पूर्व वायु सेना अध्यक्ष एसपी त्यागी, संजीव त्यागी और गौतम खेतान गिरफ्तार

नई दिल्ली : वीवीआईपी चॉपर घोटाले में जांच के दौरान सीबीआई ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही संजीव त्यागी और गौतम खेतान को भी गिरफ्तार किया गया है. संजीव त्यागी, पूर्व वायुसेना प्रमुख के चचेरे भाई हैं जबकि खेतान उनके वकील रहे हैं. सीबीआई सूत्रों का कहना है कि त्यागी की ओर से पूछताछ में सहयोग नहीं किया जा रहा था. इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के मुताबित इसे पहले कई दौर में एसपी त्यागी से पूछताछ हुई थी. इस मामले में यह सबसे बड़ी गिरफ्तारी है. घूसखोरी में क्यों फंसता है गांधी परिवार? सीबीआई का कहना था कि जब तक इन लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ नहीं की जाएगी तब तक ये लोग सहयोग करेंगे. इसीलिए अब इन्हें ना सिर्फ गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई 14 दिन की रिमांड मांगेगी. इस दौरान उन्हें कई जगहों पर भी ले जाया जाएगा. सीबीआई ने इन लोगों को किन सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया है, वो कोर्ट में पेश करेगी. हेलिकॉप्टर सौदा : उन्हें मेरा नाम लेने दें, मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है- सोनिया जानें- 125 करोड़ का वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाला क्या है? भारतीय वायुसेना ने फरवरी 2010 में इटली की कंपनी अगूस्ता से 3600 करोड़ में 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों का सौदा किया था. जब ये सौदा किया गया तब केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए शासन का दौर था, तब वायुसेना के प्रमुख एसपी त्यागी थे. माना जाता है कि सौदा करने के लिए कुल सौदे के 10 फीसदी यानी करीब 350 करोड़ रुपये की घूस दी गई थी. साल 2012 में इस सौदे में घोटाले की बात सामने आई. घोटाले के हंगामे के बीच 2013 में ही तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी ने भ्रष्टाचार की बात कबूल करते हुए इस सौदे को रद्द कर दिया था. हेलिकॉप्टर घूसकांड : पूर्व एयरचीफ मार्शल ने किए कई खुलासे, नियम बदलने वाले का लिया नाम  भारत ने ये सौदा अगूस्ता वेस्टलैंड कंपनी से किया था और हेलिकॉप्टर बनाने वाली कंपनी का नाम है फिनमेक्कनिका. इटली की इस कंपनी फिनमेक्कनिका ने 12 अगूस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर के सौदे में पूर्व वायुसेनाध्यक्ष एसपी त्यागी समेत उनके तीन रिश्तेदारों पर घूस दिए. आरोपों के मुताबिक अगूस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर को सौदे में हिस्सा लेने के काबिल बनाने के लिए टेंडर की शर्तों में कुछ तकनीकी फेरबदल किए गए. शर्तें बदलने के एवज में ही फिनमेक्कनिका कंपनी की ओर से घूस दी गई थी. आरोप है कि ये घूस पूर्व वायुसेनाध्यक्ष एसपी त्यागी के साथ उनके तीन रिश्तेदारों को दी गई. यहां पढ़ें: हेलिकॉप्टर घूसकांड पर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का पूरा लेख रिश्वत की रकम सीधे न देकर दो कंपनियों आईडीएस ट्यूनिशिया और आईडीएस इंडिया के जरिए दी गई. इटली की कोर्ट ने इस सौदे में 125 करोड़ रुपये की घूस की बात मानते हुए अगूस्ता वेस्टलैंड और फिनमेक्कनिका दोनों कंपनियों के प्रमुखों को घूस देने का दोषी माना था. दोनों कंपनी के प्रमुखों को साढ़े चार साल की सजा भी सुनाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget