एक्सप्लोरर

दर्दनाक: शराबी पिता ने बेटे को जिंदा जलाया, उसी माचिस से सुलगाता रहा बीड़ी

बेटा आग में तड़प रहा था और पिता उसी माचिस से बीड़ी जला कर पीता रहा. नशे में धुत होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया. बेटी की शिकायत पर उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

नई दिल्ली: हैदराबाद में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. पेशे से मजदूर एक व्यक्ति ने 10 साल के बेटे को जिंदा जला दिया. यही नहीं, बेटा आग में तड़प रहा था और पिता उसी माचिस से बीड़ी जला कर पीता रहा. नशे में धुत होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया. बेटी की शिकायत पर उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस के अनुसार स्थानीय केपीएचबी कॉलोनी के रहने वाले आर. बालू ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है. वह दैनिक मजदूरी का काम करता है. वह रविवार शाम साढ़े नौ बजे शराब पीकर घर आया था औऱ उसने अपने बेटे को बीड़ी का बंडल लाने को कहा. इस पर लड़के ने आनाकानी की, उसकी पढ़ाई में लापरवाही से बालू पहले से ही नाराज था.

इसके बाद उसने उसे पीटना शुरू कर दिया. पीटने-घसीटने के बीच पत्नी ने भी बच्चे को बचाने की कोशिश की लेकिन उसे उसने धक्का मारकर अलग कर दिया. इस बीच उसके हाथ में तारपीन का तेल आ गया औऱ पूरी बोतल उसने अपने बेटे की शरीर पर छिड़क दी. इसके बाद उसने माचिस जलाकर बेटे के शरीर में आग लगा दी और फिर वहीं बीड़ी सुलगाकर उसे तड़पता देखता रहा.

बच्चे को आननफानन में स्थानीय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया. उसका शरीर 60% जल चुका है और गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि सन 2019 में बालू ने इसी बच्चे को साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर काम करने को मजबूर किया था. पुलिस टीम ने ऑपरेशन स्माइल के तहत उसे वहां से मुक्त कराया था. उस समय बालू औऱ उसकी पत्नी की काउंसलिंग भी की गई थी.

यह भी पढ़ें: 

राजस्थान: हवस का शिकार बना रेत दिया गला, परिजनों ने बताए तीन दरिंदों के नाम

केरल: 13 साल की उम्र में शुरू हुआ उत्पीड़न, 4 साल में 44 लोगों ने की दरिंदगी, 32 FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
दिल्ली प्रोटेस्ट: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
दिल्ली प्रोटेस्ट: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget