एक्सप्लोरर

रोमांस का तरीका पसंद नहीं आया तो किस करते वक्त पत्नी ने काट दी पति की जीभ

आउटर दिल्ली में पत्नी ने इसलिए पति की जीभ काटकर अलग कर दी, क्योंकि उसे पति के रोमांस का तरीका पसंद नहीं था. पत्नी को पति सुंदर भी नहीं लगता था.

नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में पत्नी ने इसलिए पति की जीभ काटकर अलग कर दी, क्योंकि उसे पति के रोमांस का तरीका पसंद नहीं था. पत्नी को पति सुंदर भी नहीं लगता था. यह घटना रविवार रात की है. पत्नी ने पति की जीभ दांतों से काटकर अलग कर दी. युवक की चीख सुनकर करीबी जब उसके कमरे में पहुंचे तो घायल हालत में उसे पहले प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से फिर युवक को सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया. युवक की पत्नी आठ महीने की गर्भवती है. परिवारवालों के मुताबिक पीड़ित युवक शादी-पार्टी में डेकोरेशन करने का काम करता है. उसकी शादी 2016 में हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही दंपति के बीच झगड़े होने लगे. झगड़े इस कदर बढ़ गए कि कई बार परिजनों को बीच-बचाव करना पड़ा. करण के परिजन शनिवार को गणपति विसर्जन के लिए गए थे. घर पर पति- पत्नी ही मौजूद थे, तभी दोनों के बीच रोमांस करने के तरीके को लेकर झगड़ा हो गया. इसी दौरान गुस्से में पत्नी ने किस करने के दौरान पति की जीभ दांतों से काट डाली. घटना के तुरंत बाद युवक करण के घरवाले आए और तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए. साथ ही उन्होंने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया. पुलिस ने आइपीसी की धारा 326 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. करण के परिवार वालों का सीधा आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी काजल का करण से झगड़ा होता रहता था. मामले की जांच से जुड़े पुलिस का कहना है कि करण के तौर-तरीकों को काजल पसंद नहीं करती थी. हर बात पर वह करण को ताने मारती थी और उससे झगड़ती थी. उसने कई बार उससे उसके रोमांस के तरीका को लेकर इसके पहले भी झगड़ा किया था. इतना ही नहीं वह हर वक्त किसी न किसी बात को लेकर उससे झगड़ती ही रहती थी. कई बार दोनों को परिवार वालों ने पैचअप भी कराया लेकिन कल रात हद इतनी हो गई का काजल ने दांत से काटकर जीभ अलग कर दिया. डीसीपी सेजू पी कुरुविला ने फोन पर बताया कि पुलिस घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है. घायल करण परिवार के साथ विकास नगर में रहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget