एक्सप्लोरर

दिल्ली का 'सेक्सटॉर्शन' गैंग गिरफ्तार, महिला मित्र के साथ मिलकर उगाही कर रहा था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

ये गैंग अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर अपने टारगेट से वसूली करता था. ऐसे कई लोगों का पता चला है जिनसे ये इसी तरह ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपये की उगाही कर चुके है.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हनीट्रैप के जरिये बिजनेस मैन से 1 करोड़ की उगाही करने के आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन से सोशल मीडिया एप फेसबुक, इंस्टाग्राम पर उसकी एक महिला के साथ अश्लील वीडियो डालने की धमकी देकर 1 करोड़ रुपये की उगाही करने की कोशिश कर रहे थे. व्यापारी से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर है आरोपी
पुलिस के मुताबिक इस गैंग को राजकिशोर सिंह नाम का शख्स चला रहा था जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. राजकिशोर सिंह गुरुग्राम में स्पा भी चलाता था. यहां सर्विस के लिए रखी लड़कियों को हनीट्रैप के लिए भी इस्तेमाल करता था. पुलिस ने इसके दोस्त आर्यन दीक्षित और उसकी गर्लफ्रेंड को भी गिरफ्तार किया है. आर्यन ने नोएडा से एमबीए किया हुआ है और आर्यन की गर्लफ्रेंड भी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है.

TINDER APP के जरिये फसाते थे बिजनेसमैन को
पुलिस के मुताबिक इस गैंग की महिला सदस्य टिंडर ऐप पर टारगेट ढूंढकर उनसे चैटिंग करती, दोस्ती करती. और फिर अपने जाल में फंसाने के बाद टारगेट को अपनी बताई जगह पर बुलाकर स्पाई कैमरे के जरिए उसका अपने साथ अशलील वीडियो बना लेती. फिर कुछ दिनों बाद शुरू होता इनका 'सेक्सटॉर्शन' का खेल.

ये गैंग उस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर अपने टारगेट से वसूली करता था. पुलिस को इनसे पूछताछ कर ऐसे कई लोगों का पता चला है जिनसे ये इसी तरह ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपये की उगाही कर चुके है. 

ये भी पढ़ें-
दोस्त के घर बाथरूम में मिली सिपाही की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

चीन में बैठे ठग भारतीयों को लगा रहे ऑनलाइन चूना, शराब-मसालों में निवेश के नाम पर ठगे करोड़ों रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget