दिल्ली : समय पर पहुंच गई पुलिस, बच गई तीन लोगों की जान

नई दिल्ली : देश की राजधानी में पुलिस की तत्परता ने एक व्यक्ति की जान बचा ली. पीड़ित को राजोरी गार्डेन इलाके में दो लोग घसीट-घसीट कर पीट रहे थे. तभी वहां गश्त कर रही टीम ऐन मौके पर पहुंच गई और उसकी जान बच सकी. पुलिस ने गुस्साए लोगों से आरोपियों को भी बचाया.
पूर्व प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें पॉर्न साइट पर डाली, मोबाइल नंबर भी किया अपलोड
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार राजोरी गार्डेन के एसएचओ केशव माथुर पेट्रोलिंग पर थे. उसी समय उनकी नजर एक स्थान पर पड़ी जहां दो लोग एक युवक को पीट रहे थे औऱ वह पूरी तरह से लहू-लुहान था. इसके बाद पुलिस का सायरन सुनकर लोग इकट्ठा हो गए औऱ आरोपियों को पीटने लगे.
एक लाख 10 हजार रुपए के पुराने नोटों के साथ नक्सली सहयोगी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि फूलचंद नाम के व्यक्ति को दो लोग पीट रहे थे. दोनों आरोपी कमल और आमोल भाई हैं औऱ उन्हें शक है कि फूलचंद ने उनके भाई की हत्या की है. इस दौरान पुलिस वाहन की आवाज सुन लोग जुट गए और आरोपियों को पीटने लगे.
पुलिस ने महिला से काले रंग के 'अंत: वस्त्र' उतारने को कहा: बीजेपी विधायक
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और पहले घायल फूलचंद को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की और फिर दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें भीड़ से बचा लिया. पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.
Source: IOCL
























