एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियारों के जखीरे के साथ पकड़ा बदमाश, ऐसे करता था हथियार सप्लाई

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तस्कर से 30 पिस्तौल और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पिछले 5 साल से आरोपी हथियारों की तस्करी कर रहा है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियारों के एक बड़े जखीरे के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस शख्स के पास से 30 पिस्तौल और 50 ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं.

दरअसल स्पेशल सेल की टीम को 21 अक्टूबर को सूचना मिली कि दिल्ली में हथियारों का एक बड़ा जखीरा आने वाला है, जिसे सीलमपुर इलाके में किसी को दिया जाएगा. इसी सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गीता कॉलोनी के पास एक ट्रैप लगाया.

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने हरियाणा नंबर की उस गाड़ी को रुकने के लिए कहा जिसमें हथियार होने की सूचना मिली थी, लेकिन कार सवार ने गाड़ी नहीं रोकी और वह गाड़ी को भगाने लगा इसके बाद स्पेशल सेल की टीम ने पीछा कर गाड़ी को रुकवाया और गाड़ी में बैठे शख्स को हिरासत में लिया. जब गाड़ी की तलाशी ली गई सब पुलिस को कार से 30 पिस्तौल और 50 जिंदा कारतूस मिले.

हिरासत में लिए गए शख्स ने अपना नाम असीन उर्फ बॉबी बताया. असीन ने पुलिस को बताया कि वह हथियारों की सप्लाई का यह धंधा पिछले 5 साल से कर रहा है इतना ही नहीं पूछताछ में उसने यह भी खुलासा किया कि वह पिछले 1 साल से दिल्ली एनसीआर के बदमाशों को 200 से ज्यादा हथियार और 1000 से ज्यादा कारतूस सप्लाई कर चुका है.

पूछताछ में पता चला कि असीन मेरठ के रहने वाले अफजल से हथियार खरीदता था और उन हथियारों को महंगे दामों पर दिल्ली एनसीआर के क्रिमिनल को बेचता था. पुलिस के मुताबिक असीन ने ये भी खुलासा किया है कि वो पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट से हथियारों की सप्लाई करता था लेकिन पुलिस की सख्ती होने के बाद उसने अपना तरीका बदल लिया और वह लग्जरी गाड़ी चोरी करके हथियारों की सप्लाई करने लगा.

इसके पीछे की वजह यह है कि उसे लगता था पुलिस लग्जरी गाड़ी को कम रोकती है, फिलहाल पुलिस ने असीन को गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है.

मिल्खा सिंह: चुनौतियों से कभी न भागने वाला एक धावक, जिसने मेडलों से भर दी भारत की झोली

अलवर में नौ पुलिसकर्मियों की दाढ़ी रखने की अनुमति निरस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता

MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?

वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप

मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स

Embed widget