एक्सप्लोरर

खुद को PMO का निदेशक बता करता था जालसाजी, हुआ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है जो खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का निदेशक बताकर सीनियर ब्यूरोक्रेट्स से अपने काम करवाता था.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है जो खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का निदेशक बताकर सीनियर ब्यूरोक्रेट्स से अपने काम करवाता था और उन पर धौंस जामाता था. यही नहीं उसने अपने विजटिंग कार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कमरे का नंबर दिया था हालांकि यह फोन नंबर गलत था. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शख्स का नाम कन्हैया कुमार उर्फ डॉक्टर केके है. उसने इसी साल 20 सितंबर को सेंट्रल विजिलेंस कमिश्नर से संपर्क किया और इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विस के एक अधिकारी को मनचाहा पोर्टफोलियो देने को कहा. इस पर सीवीसी को शक हुआ और उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में संपर्क किया तो पता चला कि इस नाम का वहां कोई डायरेक्टर नहीं है. इसके बाद इसकी जानकारी 20 सितंबर को दिल्ली पुलिस को दी गयी. पुलिस ने केस दर्ज कर सबसे पहले इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विस के अधिकारी का पता लगाया जिसके लिए केके पैरवी कर रहा था और फिर उसे नोएडा के सेक्टर 100 से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक केके ने अपने विजटिंग कार्ड हैदराबाद में किसी चन्द्रमौली नाम के शख्स से लिए जिसकी तलाश जारी है. केके ने अपने घर का पता दिल्ली के पंडारा रोड का लिखा हुआ था जो घर दिल्ली सरकार के किसी अधिकारी का है. केके खुद को पीएचडी होल्डर बताता है हालांकि पुलिस मान रही है कि उसकी डिग्री फर्जी है. केके एसयूवी कार से ही चलता था जिसमें भारत सरकार का स्टीकर लगा हुआ है. पुलिस के मुताबिक केके 2014 में तब गायब हो गया था जब मंत्रालयों में दलालों और एजेंटों की धरपकड़ के लिए मुहिम चलाई गई थी उसके बाद उसने एक साल बिजनेस किया लेकिन उसे नुकसान हो गया और फिर वो अपने पुराने धंधे में लौट आया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद

वीडियोज

Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
"बड़े खतरनाक लोग हैं" गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों ने इमर्शन रॉड से बना डाली सब्जी
Embed widget