एक्सप्लोरर

दिल्ली: बीमा की रकम और चौथी शादी के लिए पत्नी की गला घोंटकर हत्या, यार्ड में खड़ी ट्रेन से मिली लाश

पुलिस ने अब्दुल हकीम नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. इस शख्स पर पांच लाख रुपये की बीमा की रकम और चौथी शादी करने के लिए बेहद शातिराना तरीक़े से पत्नी को मौत के घाट उतारने का आरोप है.

नई दिल्ली: दिल्ली रेलवे पुलिस ने अब्दुल हकीम नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. इस शख्स पर पांच लाख रुपये की बीमा की रकम और चौथी शादी करने के लिए बेहद शातिराना तरीक़े से पत्नी को मौत के घाट उतारने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक 6 जुलाई को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में एक महिला की लाश मिली थी. लाश पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस को पता चला की महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है.

चलती ट्रैन में की थी पत्नी की हत्या

दिल्ली: बीमा की रकम और चौथी शादी के लिए पत्नी की गला घोंटकर हत्या, यार्ड में खड़ी ट्रेन से मिली लाश लाश मिलने के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि महिला की डेड बॉडी को ट्रैन में कैसे रखा गया होगा? सवाल ये भी था कि क्या महिला की हत्या ट्रेन में ही की गई. अभी पुलिस मामले की जांच मे जुटी ही हुई थी कि तभी 23 अगस्त को एक शख्स पुलिस के पास पहुंचा और अपनी पत्नी की तस्वीर दिखाकर उसकी गुमशुदगी की बात कही. पुलिस ने तस्वीर देखकर उसकी पहचान उस महिला से की जिसकी लाश पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी ट्रेन से मिली थी.

अब्दुल हकीम ने भी लाश देखकर उसकी पहचान अपनी पत्नी मेसर के तौर पर की. पुलिस ने जब अब्दुल हकीम से पूछताछ की तो वो अपने बयान बार-बार बदल रहा था. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अब्दुल हकीम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि 6 जुलाई को उसी ने मुरादाबाद से आते वक़्त ट्रेन की बोगी में मौका पाकर उस वक़्त अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी जब बोगी में आसपास कोई और नहीं था.

अब्दुल हकीम ने बताया कि पहले दो बार उसका तलाक हो चुका है. मेसर उसकी तीसरी पत्नी थी जिसे वो तलाक देकर चौथी शादी करना चाहता था. साथ ही बीमे की रकम के लालच में उसने इस हत्या को अंजाम दिया.

CCTV बचने के लिए उतरा था विवेक विहार पुलिस के मुताबिक अब्दुल हकीम बेहद शातिर है. उससे पता था की अगर वो पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरेगा तो CCTV कैमरे में क़ैद हो जाएगा और पुलिस को पता चल सकता है कि उस दिन वो भी इसी ट्रेन में सवार था. अब्दुल को पता था कि विवेक विहार रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, इसलिए ही वो हत्या करने के बाद इस स्टेशन पर उतर गया.

मास्टर स्ट्रोक का फुल एपिसोड। 24-8-2018- पाकिस्तान और अमेरिका आमने-सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget