एक्सप्लोरर

दिल्ली में दरिंदगी, शादीशुदा प्रेमिका को पार्क में बुलाकर बनाया शिकार, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक आरोपी लल्लू कुमार ने कुबूल किया है कि अट्ठारह उन्नीस की रात को वह अपनी प्रेमिका के साथ पार्क गया था. वहीं पर अंधेरे का फायदा उठाकर उसने प्रेमिका के साथ बलात्कार किया और फिर फरार हो गया.

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ दरिंदगी की. इस वारदात को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके के चांदीवाला पार्क में अंजाम दिया गया. पुलिस ने पीड़ित महिला के प्रेमी लालू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला शादीशुदा है और 18 अक्टूबर की शाम को घर से उस वक़्त कहीं चली गयी थी जब परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था. परिवार ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज कराई थी.

फुटओवर ब्रिज के नीचे बेहोशी की हालत में मिली थी महिला, डॉक्टरी जांच में हुई थी रेप की पुष्टि दिल्ली पुलिस के मुताबिक 19 अक्टूबर को हरकेश नगर के फुटओवर ब्रिज के नीचे एक महिला के पड़े होने की जानकारी मिली थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला के साथ बलात्कार किया गया है. हालांकि महिला बयान देने की हालत में नहीं थी, इसीलिए उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि पीड़िता का परिवार उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लेकर पुलिस के पास पहुंचा तब पुलिस को महिला की पहचान का पता लगा.

सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के घर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की और फिर पता चला कि 18 तारीख की शाम को महिला अकेले घर से निकली थी. पुलिस ने जिन जिन रास्तों से होकर महिला गुजरी उन रास्तों के सीसीटीवी फुटेज को आपस में जोड़ा तो पुलिस आरोपी के घर तक पहुंची. जहां पीड़ित महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए गई थी. सीसीटीवी फुटेज में आखिरी बार गोविंद पुरी मेट्रो स्टेशन के पास पीड़िता अपने प्रेमी के साथ नज़र आई. जिसके बाद पुलिस की कई टीमें बनाईं और फिर पुलिस ने बिहार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

प्रेमी ने कबूल किया अपना गुनाह पुलिस के मुताबिक आरोपी लल्लू कुमार ने कुबूल किया है कि अट्ठारह उन्नीस की रात को वह अपनी प्रेमिका के साथ पार्क गया था. वहीं पर अंधेरे का फायदा उठाकर उसने प्रेमिका के साथ बलात्कार किया और फिर फरार हो गया. आरोपी लालू कुमार एक हार्डवेयर शॉप पर लोडर का काम करता है.

ये भी पढ़ें:  पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए केंद्र बनाएगा नई संस्था, SC ने प्रस्ताव पर जताया संतोष  CM उद्धव के 'गांजा खेत' वाले बयान पर कंगना का पलटवार, कहा- तुच्छ आदमी, आनी चाहिए शर्म 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget