एक्सप्लोरर

केजरीवाल ने की अंकित के परिवार से मुलाकात, दिया आर्थिक मदद का आश्वासन

सरेआम दिल्ली की सड़क पर कत्ल कर दिए गए अंकित के परिवार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. केजरीवाल ने उन्हें 5 लाख की आर्थिक सहयता का आश्वासन दिया लेकिन परिवार इस सहायता से नाखुश दिखा.

नई दिल्ली: सरेआम दिल्ली की सड़क पर कत्ल कर दिए गए अंकित के परिवार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. केजरीवाल ने उन्हें 5 लाख की आर्थिक सहयता का आश्वासन दिया लेकिन परिवार इस सहायता से नाखुश दिखा. परिवार के लोगों ने कहा कि घर में अंकित के अलावा कमाने वाला कोई नहीं था और यह राशि काफी कम है. इससे पहले भी सीएम केजरीवाल ने अंकित के परिवार के सदस्यों के साथ भेंट की थी और इस भयावह घटना पर दुख प्रकट किया. मुख्यमंत्री ने अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और अंकित की मां का इलाज अच्छे से कराने का वादा किया. ट्वीट भी किया था केजरीवाल ने केजरीवाल ने ट्वीट कर अंकित को इंसाफ दिलाने की बात भी कही थी. उन्होंने कहा था कि "अंकित के पिताजी से बात की. जो हुआ उसकी जितनी निंदा करें उतना कम है. अंकित को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली सरकार बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी. हम हर सम्भव कोशिश करेंगे कि दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा हो. भगवान अंकित के परिवार को शक्ति दे. इस संघर्ष में हम उनके साथ हैं." दिल्ली सरकार की योजना इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऑनर किलिंग के नाम पर हत्याएं बहुत परेशान करनी वाली हैं. कला और संस्कृति विभाग के सचिव को भेजे गए पत्र में सिसोदिया ने अधिकारियों को जल्द से जल्द यह संदेश फैलाने के लिए एक ऐसी योजना लाने के लिए कहा है जिसके जरिए लोगों को यह बताया जा सके कि प्यार में पड़े लोगों की हत्या एक पाप है. ये है मामला दिल्ली के ख्याला इलाके में 23 साल के अंकित का बीच सड़क पर कत्ल कर दिया गया. अंकित दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करता था और लड़की के परिवार वालों ने ही हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने बताया कि 4 लोगों ने चाकुओं से युवक पर हमला किया जिनमें से एक को लोगों ने भागते वक्त पकड़ लिया. तीन लोग फरार होने में कामयाब हो गए. लड़की ने अपने बयान में कहा है कि वह लड़के से प्यार करती थी. अंकित रघुबीर नगर में रहता था और रात को आठ बजे स्कूटी से कहीं जाने के लिए निकला था. तभी 4 लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसका गला काट दिया. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget