एक्सप्लोरर

राजस्थान की राजधानी में दिनदहाड़े हुई लूट, पूरी वारदात हुई सीसीटीवी में कैद

क ज्वैलरी शोरूम में पहुंचे पांच हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. पूरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस सुराग जुटाने में लगी हुई है.

जयपुर: राजस्थान की राजधानी में दिन दहाड़े एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां एक ज्वैलरी शोरूम में पहुंचे पांच हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. पूरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस सुराग जुटाने में लगी हुई है. इस घटना के बाद से व्यापारियों में काफी दहशत है. 

उनमें से दो के पास रिवाल्वर थी

पुलिस के अनुसार पांच बदमाश वहां बाइक पर आए. उनमें से दो के पास रिवाल्वर थी. उन्होंने शोरूम संचालक और वहां मौजूद उसके 10 साल के भतीजे को बंधक बना लिया. बदमाशों ने मारपीट भी की और फिर बैगों में गहने लेकर फरार हो गए. यह पूरी वारदात उन्होंने महज 10 मिनट में अंजाम दे डाली. 

इस बीच हिम्मत दिखाते हुए दुकान मालिक ने लुटेरों का सामना करने की कोशिश की. एक बैग बचाने में वो सफल भी हो गए लेकिन बाकी का सामान लेकर बदमाश फरार हो गए. इस दौरान खुद को बचाने के लिए बदमाशों में से एक ने हवाई फायरिंग भी की. घटना के बाद मौके पर पुलिस की अलग-अलग टीमें पहुंच गईं.

लुटेरों ने यहां की रेकी की हुई थी

घटना को दोपहर बाद दो बजकर 50 मिनट पर अंजाम दिया गया. मामले को देखकर ऐसा कयास लगाया जा सकता है कि लुटेरों ने यहां की रेकी की हुई थी. उनके पास कई जानकारी थी कि कौन-कौन दुकान में रहता है और कौन सा वक्त अपराध के लिए ठीक होगा. वह अपने साथ बंधक बनाने की तैयारी भी कर के आए थे. 

जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया है उससे व्यापारी पूरे दहशत में हैं. उनका कहना है कि अपराधियों को कोई डर नहीं था. दिनदहाड़े वो घटना को अंजाम देने आए थे और साथ ही हवाई फायरिंग भी की. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी से सुराम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. 

यह भी पढ़ें: 

काम से निकाला तो घरेलू सहायक ने डाक्टर का घर उड़ाने की रच दी साजिश

टीवी सीरियल देखकर रच डाली लूट की साजिश, सात साल की बच्ची की दिलेरी पड़ी भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget