एक्सप्लोरर

मुंबई: अंडर-19 विश्व कप और रणजी खेल चुके क्रिकेटर ने प्लेटफार्म पर कार चढ़ाई

मुम्बई: मुम्बई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हजारो की संख्या में यात्री प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के आने का इन्तजार कर रहे थे लेकिन इस प्लेटफॉर्म पर ट्रेन नही बल्कि तेज रफ़्तार से आती कार दिखाई दी. जिस युवक ने कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ा दी वह भारत की अंडर- 19 विश्व कप टीम का हिस्सा रह चुका 25 साल का हरमीत सिंह है. मुंबई: अंडर-19 विश्व कप और रणजी खेल चुके क्रिकेटर ने प्लेटफार्म पर कार चढ़ाई हर दिन की तरह सुबह सुबह अंधेरी स्टेशन पर हजारों की संख्या में यात्री ऑफिस जाने के लिए अंधेरी के प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर ट्रेन का इन्तजार कर रहे थे, तभी अचानक एक हुंडई वेरना कार प्लेटफॉर्म पर तेजी से बढ़ती नज़र आई. यह देख कुछ सेकेण्ड के लिए यात्रियों को समझ में नही आया की आखिर माजरा क्या है. हड़कंप के बाद जब RPF के जवानों ने कार को हिरासत में लिया और कार के अंदर देखा तो उन्हें एक 25 साल का युवक नज़र आया. कार की बैक सीट पर क्रिकेट का बैट था. यह खिलाड़ी कोई और नही बल्कि रणजी IPL मैच चुका हरमीत सिंह था. रणजी और भारत के लिए अंडर- 19 वर्डकप के अलावा आईपीएल में राजस्थान रॉयल के खिलाड़ी रह चुके हरमीत सिंह हुंडई की वेरना कार लेकर प्लेटफॉर्म पर पहुँच गये. स्टेशन पर ट्रेन के बजाय कार देख लोग काफी हैरान रह गए आखिर स्टेशन पर कार क्या कर रही है. कार देख स्टेशन पर अफरक्ताफरी मच गई. लोग कार में ड्राइविंग सीट पर बैठे हरमीत को देख चिल्लाने लगे. इतने में स्टेशन पर गश्त कर रहे दो RPF के जवानों ने कार को रोका और हरमीत को गिरफ्तार कर RPF के ऑफिस लेकर आये. चश्मदीदों की माने तो हरमीत ने शराब पी रखी थी और कार के पिछली सीट पर बीयर बोतलें पड़ी थी. हरमीत ने अपनी सफाई में पुलिस को बताया की वह सुबह अपने कुछ परिवार के लोगो को बांद्रा इलाके में छोड़ अंधेरी से मलाड जा रहा था और गलती से गाडी प्लेटफॉर्म पर लेकर चला गया. हरमीत के अनुसार वो रास्ता भटक गया था. एक शख्स ने अंधेरी स्टेशन की तरफ से मलाड जाने का रास्ता बताया और इसलिए वे प्लेटफॉर्म तक कार लेकर पंहुच गया. वही अंधेरी स्टेशन के कुली, फिरोज के अनुसार हरमीत नशे में था. यही वजह रही उसने कार प्लेटफॉर्म पर चढ़ा दी. हरमीत के खिलाफ RPF ने सेक्शन 147, 145(B), 145(C), 154, 159 रेलवे ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे अंधेरी रेलवे कोर्ट में पेश किया गया. रणजी क्रिकेटर हरमित को 7000 रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मिला. आम सड़क से रेलवे प्लेटफॉर्म पर फिर कोई वाहन ना घुसे इसलिए रेलवे पुलिस रेल प्रशासन से भी इस मुद्दे पर बात करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget