एक्सप्लोरर

योगीराज में सुरक्षित नहीं बेटियां, थाने के पास से छात्रा का अपहरण, गैंगरेप के बाद की हत्या

12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. घरवालों का आरोप है कि गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या की गई है.

बुलंदशहर: 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. घरवालों का आरोप है कि गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या की गई है. घर के पास से छात्रा को किडनैप किया गया था. छात्रा का शव ग्रेटर नोएडा से मिला है.

छात्रा ट्यूशन पढ़ कर अपने घर लौट रही थी. ऑल्टो सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया. ये वारदात कोतवाली देहात से 150 मीटर की दूरी पर हुई. बदमाश अपहरण कर छात्रा को दिल्ली रोड पर ले गए. पुलिस को जांच में छात्रा की साइकिल, स्कूल बैग और चप्पल बरामद कर ली थी.

पुलिस प्रयास तो कर रही थी लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लग रहा था. गुरुवार को उसका शव ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में मिला. परिजनों ने शव को देख कर गैंगरेप की आशंका जताई है. उनका कहना है कि जब तक अपराधी गिरफ्तार नहीं हो जाते वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.

एसपी सिटी प्रवीन रंजन सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्लाइड रिपोर्ट के बाद ही रेप की पुष्टि हो पाएगी. फिलहाल कई टीमें गठित की गई थीं. 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है.

योगीराज में सुरक्षित नहीं बेटियां, थाने के पास से छात्रा का अपहरण, गैंगरेप के बाद की हत्या

सोशल मीडिया से मिली पहचान में मदद- पुलिस ने शव की पहचान के लिए फोटो कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में डाले थे. इन्हीं तस्वीरों के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान की. शव एक नाले में मिला था. पुलिस को समझ नहीं आ रहा था कि लाश कहां से आई है. ऐसे में उसने सोशल मीडिया की मदद ली.

एनकाउंटर के लिए चर्चा में था बुलंदशहर- हाल ही में बुलंदशहर चर्चा में था. एक के बाद एक लगातार दो एनकाउंटर हुए थे जिनमें दो अपराधियों को पुलिस ने मार गिराया था. माना जा रहा था कि शायद अब अपराध में कुछ कमी आएगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.

पुलिस पर सवाल- सवाल बुलंदशहर पुलिस पर भी उठ रहे हैं. परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस सही वक्त पर सही एक्शन लेती तो शायद अपराधी पकड़े जाते और छात्रा सुरक्षित होती लेकिन पुलिस का रवैया हमेशा की तरह लापरवाह रहा. अब देखना ये होगा कि पुलिस के हाथ छात्रा के गुनाहगारों तक कब पहुंचेंगे.

ये भी पढ़ें-

बुलंदशहर: दो समुदायों के लोग आए आमने-सामने, जम कर हुई पत्थरबाजी

VIDEO: यूपी के बुलंदशहर में पुलिस की दरिंदगी, गरीब बच्चों को बेरहमी से पीटा, सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget