एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ : कांकेर में नक्सलियों ने फूंकीं 19 गाड़ियां, मजदूर व कर्मचारियों को बनाया बंधक

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर 25 नक्सलियों ने बरबसपुर स्थित खदान की 19 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. घटना कोरर थाना क्षेत्र से महज 10 किलोमीटर दूरी पर हुई.

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर 25 नक्सलियों ने बरबसपुर स्थित खदान की 19 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. घटना कोरर थाना क्षेत्र से महज 10 किलोमीटर दूरी पर हुई. सूचना पर कांकेर के एसपी एम.एल. कोटवानी सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन नक्सली घटनास्थल से जा चुके थे. कांकेर पुलिस अधीक्षक एम.एल. कोटवानी ने बताया, 'निको कंपनी की खदान है. खदान में आयरन खुदाई व परिवहन का काम चल रहा था. वहीं भानुप्रतापपुर युनियन की गाड़ियां लगी थी. गाड़ियां खदान से लोड होकर नीचे आ गई थीं, जिनको धरम काटा में तौल कर रवाना करना था. इसी बीच हथियारधारी नक्सली मौके पर पहुंचे.' उन्होंने बताया कि 'नक्सलियों ने मजदूर व कर्मचारियों को एक जगह बंधक बनाकर डीजल टंकी को फोड़कर 13 ट्रक, 3 हाइवा, एक पिकप, एक लोडर व एक ब्रेकर मशीन को आग के हवाले कर दिया. नक्सलियों के समूह में 5-6 महिला नक्सली भी शामिल थीं.' नक्सलियों ने मजदूरों को कही भी जानकारी नहीं देने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए. एसपी ने कहा, "ये नक्सलियों की कायराना करतूत है. विकास के विरोधी नक्सलियों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना पर भानुप्रतापपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आस-पास के क्षेत्रों में सर्चिंग की." लगभग दो माह पहले नक्सलियों ने माइंस प्रबंधक को चेतावनी देकर खदान को बंद करने के लिए बैनर-पोस्टर लगाया था. मगर माइंस प्रबंधक द्वारा इस चेतावनी को हल्के में लिया गया. पुलिस प्रशासन ने भी इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका गंभीर परिणाम भानुप्रतापपुर यूनियन को भुगतना पड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget