एक्सप्लोरर

बेदर्द दिल्ली, एक शख्स खून से लतपथ तड़पता रहा, लोग बनाते रहे वीडियो, हुई मौत

मृत व्यक्ति का नाम जहांगीर आलम है. वह वेस्ट बंगाल का रहने वाला था और दिल्ली के जामिया नगर में अपने मामा के साथ रहता था. वह पिछले कुछ सालों दिल्ली में ऑटो चला रहा था.

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर संवेदनहीनता का बड़ा उदाहरण सामने आए है. एक व्यक्ति दिल्ली की सड़क पर खून से लतपथ पड़ा रहा और लोग उसे अस्पताल ले जाने की जगह उसका वीडियो बनाने में व्यस्त रहे.  घायल व्यक्ति पर एक पुलिसकर्मी की नजर पड़ी और उस पुलिसकर्मी ने उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन खून ज्यादा बह जाने की वजह से डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह पूरी घटना दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग की है. पुलिस ने पूरी घटना के बारे में बताते हुए कहा, 'मृत व्यक्ति का नाम जहांगीर आलम है. वह वेस्ट बंगाल का रहने वाला था और दिल्ली के जामिया नगर में अपने मामा के साथ रहता था. वह पिछले कुछ सालों दिल्ली में ऑटो चला रहा था. रविवार रात करीब साढ़े दस बजे जहांगीर आलम ने खानपुर इलाके से चार लड़कों को इंडिया गेट तक के लिए बैठाया. किराया 120 रुपये तय हुआ था लेकिन, देर रात हो जाने के चलते जहांगीर ने उन चारों लड़को से 80 रुपये नाईट चार्ज भी मांगा और इसी बात को लेकर वो चारो लड़के जहांगीर से उलझ पड़े.' पुलिस ने बताया,' जैसे ही ऑटो इंडिया गेट के पास पहुंचा, उन चारों लड़को ने जहांगीर के साथ मारपीट शुरू कर दी. उनमें से एक लड़के ने जहांगीर पर चाकू से वार कर दिया. तभी वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने हमलावरों में एक बदमाश को पुलिस की मदद से मौके पर ही धर दबोचा जबकि घायल हालत में ऑटो ड्राइवर जहांगीर खुद ऑटो चलाकर अस्पताल के लिए निकल पड़ा. लेकिन, कुछ दूर जाकर कस्तूरबा गांधी मार्ग पर वो ऑटो से निकल कर सड़क पर गिर पड़ा और दर्द से कराहने लगा. मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जहांगीर का वीडियो बनाती रही, लेकिन किसी ने भी उसे अस्पताल पहुचाने की जहमत नही उठाई.' पुलिस ने इस मामले 4 लोगों को पकड़ा है. ये चारों लड़के नाबालिग है और इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget