एक्सप्लोरर

खुद को NHAI का चेयरमैन बताकर धोखाधड़ी करने वाला शख्स गिरफ्तार, CBI को छापेमारी में बरामद हुए 200 सिम कार्ड

अब तक की जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है की 80 लाख रुपया हवाला के जरिए कोलकाता भेजा गया था और यह पैसा खुद आरोपी ने कोलकाता में रिसीव किया था.

खुद को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का चेयरमैन बताकर धोखाधड़ी करने वाले मनोज कुमार झा नाम के शख्स को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. उसके ठिकानों पर मारे गए छापों के दौरान सीबीआई को 200 सिम कार्ड और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं. सीबीआई की विशेष कोर्ट ने मनोज झा को पूछताछ के लिए 9 अगस्त तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक, सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को एक ठेकेदार ने शिकायत की थी कि एक शख्स ने उससे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का चेयरमैन बताकर 80 लाख रुपए ठग लिए है. उस शख्स ने ठेकेदार से कहा कि उसकी बेटी कोलकाता में है और वहां उसे अर्जेंट तौर पर तुरंत 80 लाख रुपए चाहिए यदि वे उसे वह मुहैया करा दे तो उसकी ठेके दिलाने में मदद कर देगा. कथित चेयरमैन ने ठेकेदार से यह भी कहा कि यह पैसा उसका दामाद कोलकाता में लेगा.

200 सिम कार्ड भी बरामद
शिकायत के मुताबिक इस ठेकेदार ने 2-3 प्रभावशाली ठेकेदारों के कहने पर इस फर्जी चेयरमैन से संपर्क किया था क्योंकि उसका कुछ काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अटका हुआ था. यह भी आरोप है कि इस फर्जी चेयरमैन ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी को फोन भी किया था. शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जांच शुरू की और जांच के बाद गुड़गांव से मनोज कुमार झा नाम के इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती पूछताछ के दौरान उसने खुद को बिहार के मधुबनी इलाके का निवासी बताया. उससे प्राप्त जानकारियों के आधार पर सीबीआई ने कोलकाता, मधुबनी, बोकारो स्टील सिटी, दिल्ली आदि जगहों पर कुल 8 जगहों पर छापेमारी की. सीबीआई का दावा है कि छापेमारी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों समेत 200 सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं.

सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया कि अब तक की जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है की 80 लाख रुपया हवाला के जरिए कोलकाता भेजा गया था और यह पैसा खुद आरोपी ने कोलकाता में रिसीव किया था. अब तक प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे पूछताछ के लिए 9 अगस्त तक रिमांड पर भेज दिया है. अब सीबीआई रिमांड के दौरान आरोपी से जानना चाहती है कि उसके नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कौन-कौन सहयोगी हैं और क्या इसके पहले भी उसने इस तरह की धोखाधड़ी की है या उसके कहने पर किसी अधिकारी ने किसी ठेकेदार को ठेका देने में मदद की है. मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें-
हरियाणा बोर्ड ने पूर्व सीएम चौटाला का 12वीं का रिजल्ट रोका, पहले 10वीं का अंग्रेजी विषय का एग्जाम करना होगा पास

झारखंड में जज की मौत का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में जजों पर हमले को लेकर सभी राज्यों से मांगा जवाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget