एक्सप्लोरर

तिहाड़ जेल में विचाराधीन कैदी की मौत के मामले में केस दर्ज, CBI करेगी जांच

सीबीआई के मुताबिक तिहाड़ जेल में श्रीकांत रामास्वामी नाम का एक विचाराधीन कैदी बंद था. इस वार्ड में अन्य कैदी भी बंद थे. 14 मई 2021 को विचाराधीन कैदी श्रीकांत रामास्वामी की मौत हो गई थी.

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने केंद्रीय कारागार तिहाड़ नंबर दो में एक विचाराधीन कैदी की मौत के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर मामला दर्ज किया है. आरोप है कि उक्त विचाराधीन कैदी की उसके साथियों ने कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. अब सीबीआई इस बात की जांच भी करेगी की इस मामले में जेल कर्मियों की लापरवाही भी तो नहीं है.

सीबीआई के मुताबिक तिहाड़ जेल की जेल नंबर दो के अंतर्गत बैरक संख्या 4 वार्ड संख्या 2 में श्रीकांत रामास्वामी नाम का एक विचाराधीन कैदी बंद था. इस वार्ड में अन्य कैदी भी बंद थे. 14 मई 2021 को विचाराधीन कैदी श्रीकांत रामास्वामी की रहस्यमयी स्थितियों में मौत हो गई थी. आरंभिक जांच के दौरान पता चला था कि उसे उसके साथ बंद चार कैदियों ने किसी विवाद को लेकर पीटा था. गंभीर रूप से घायल श्रीकांत रामास्वामी को तिहाड़ जेल प्रशासन ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां इस पिटाई के दौरान गंभीर चोट लगने पर उसकी मौत हो गई थी.

FIR दर्ज

आरंभिक जांच के बाद पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर पुलिस थाने ने इस मामले में FIR नंबर 243/2021 दर्ज की थी और श्रीकांत रामास्वामी के साथ बंद चार अन्य विचाराधीन कैदियों को गिरफ्तार किया था. बताया जाता है कि पुलिस की जांच से मृतक कैदी के रिश्तेदार नाखुश थे. इसके बाद इस बाबत दिल्ली उच्च न्यायालय में आपराधिक संख्या याचिका 1105/2021 डाली गई और इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच करने का अनुरोध किया गया. हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो को निर्देश दिया कि वह इस बाबत अपने यहां मुकदमा दर्ज करे और मामले की जांच करे.

सीबीआई करेगी जांच

सीबीआई के अधिकारी के मुताबिक इस जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि जिस समय कथित तौर पर मारपीट हो रही थी, वहां तिहाड़ जेल का कौन सा कर्मचारी तैनात था और क्या इस मारपीट की आवाज उक्त कर्मचारी के कानों तक नहीं पहुंची. साथ ही तिहाड़ जेल में जगह-जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं. जिससे कैदियों पर नजर रखी जाती है तो क्या वे सीसीटीवी उस दिन खराब थे या फिर उस बैरक में सीसीटीवी थे ही नहीं? सीबीआई इस बात की भी जांच करेगी कि इस पूरे मामले में कहीं तिहाड़ जेल कर्मियों की लापरवाही तो नहीं है. सीबीआई इस बाबत दिल्ली पुलिस के जरिए गिरफ्तार किए गए कथित चारों आरोपियों से ही पूछताछ करेगी. मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: शराब के लिए 50 रुपये न देने पर 17 साल के नाबालिग ने 2 दोस्तों को चाकू से गोदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget