एक्सप्लोरर

ऑटो का इंतजार कर रही युवती को अकेला पाकर जाल में फंसा किया रेप

एक महिला ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि एक कैब चालक और उसके साथी ने पांच घंटे तक उसके साथ कैब में रेप किया और उसके कीमती सामान लूट लिए.

नई दिल्ली: एक महिला ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि एक कैब चालक और उसके साथी ने पांच घंटे तक उसके साथ कैब में रेप किया और उसके कीमती सामान लूट लिए. बाद में उसे ग्रेटर नोएडा में फेंक दिया. पुलिस ने बताया कि महिला के बयान में कुछ विरोधाभास है और इसकी जांच की जा रही है. घटना मंगलवार-बुधवार की रात हुई, जब पीड़िता अंसल प्लाजा के निकट अपने घर रोहिणी जाने के लिए एक कैब में सवार हुई. पुलिस ने बताया, "ऑटो का इंतजार कर रही युवती को अकेला पाकर कथित रूप से कैब चालक ने उसे रोहिणी छोड़ने की पेशकश की. धौलाकुआं के पास वाहन चालक का एक और साथी कैब में बैठ गया और दोनों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ शुरू की." पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने शुक्रवार को बताया, "जांच के दौरान, हमने पाया कि महिला के बयान में कुछ विरोधाभास है, जिसकी जांच की जा रही है. वह राजस्थान में बालाजी मंदिर जाने के लिए नौ बजे रात रोहिणी से निकली." उन्होंने बताया, "वह रात 11 बजे सराय काले खां पहुंची और जिस बस से उसे अपने गंतव्य जाना था, वह पहले जा चुकी थी. उसके बाद वह एक ऑटो से आधी रात दक्षिण दिल्ली के अंसल प्लाजा गई. अंसल प्लाजा से उसने अपने घर जाने के लिए एक कैब लिया." सिंह ने बताया, "रास्ते में कैब चालक ने कार में एक और व्यक्ति को बिठा लिया. जब चालक उसे अज्ञात रास्ते से ले जाने लगा तो उसने चालक के इरादे को भांपते हुए उससे प्रश्न किए. चालक ने बताया कि वह उसे छोटे रास्ते (शार्ट-कट) से ले जा रहा है. कैब रात डेढ़ बजे ग्रेटर नोएडा के एक सुनसान जगह पर पहुंची." उन्होंने कहा, "दोनों आरोपियों ने महिला को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर रेप किया. दोनों ने बाद में सुबह छह बजे उसे घटनास्थल पर फेंक दिया और वहां से भाग गए."  सिंह ने बताया, "महिला राहगीरों की मदद से बुधवार दोपहर अपने घर पहुंची. पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. अपराध की घटना और वारदात के रास्ते की सीसीटीवी फूटेज को खंगाला जा रहा है." इससे पहले गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने कहा था, "उन लोगों ने पीड़िता को डराया. उसे ग्रेटर नोएडा के सुनसान जगह ले गए और उसके साथ रेप किया. वे लोग पीड़िता को बुधवार सुबह ग्रेटर नोएडा छोड़ने से पहले पांच घंटे तक उसके साथ रेप करते रहे." बिस्वाल ने बताया कि आरोपियों ने महिला का मंगल सूत्र, सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और 12,000 रुपये नकद भी ले लिए. इस मामले में हौजखास थाने में मामला दर्ज कराया गया है और कैब चालक व उसके साथी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget