एक्सप्लोरर

BSSC पेपर लीक: अध्यक्ष सुधीर कुमार समेत छह को जेल, प्रिंटिंग प्रेस का मालिक भी गिरफ्तार

पटना: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) पर्चा लीक मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष आईएएस सुधीर कुमार, उनकी पत्नी और उनके भांजे समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया है. इस मामले में अब तक 30 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आईएएस की बहू और भांजा भी BSSC की परीक्षा दे रहे थे.

पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के घर की गई आरोपियों की पेशी 

पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के घर करीब रात 11 बजे सभी आरोपियों की पेशी की गई. जिसके बाद आईएएस सुधीर कुमार सहित सभी 6 आरोपियों को जेल भेज दिया गया. BSSC के अध्यक्ष सुधीर कुमार, पत्नी मंजू देवी, भाई अवधेश कुमार, भांजा आशीष कुमार, सज्जाद अहमद और आईटी मैनेजर निति रंजन प्रताप को SIT ने गिरफ्तार किया था.

व्हाट्सऐप ने जरिए हुआ पेपर लीक का खुलासा

दरअसल इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ था बिहार कर्मचारी चयन आयोग पर्चा व्हाट्स एप पर सर्कुलेट होना शुरू हुआ. 8 फरवरी को बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा थी. प्रश्नपत्र लीक हुई और व्हाट्सऐप पर वायरल हो गया, जैसे ही पेपर लीक के सबूत मिले परीक्षा रद्द कर दी गयी. पटना एसएसपी मनु महाराज के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया, अहमदाबाद के जिस प्रिंटिंग प्रेस में प्रश्न पत्र छपा था उसके मालिक को भी गिरफ्तार किया गया.

एसआईटी की टीम को ऐसे मिली सफलता 

एसआईटी ने इसके एक-एक लिंक की तलाश की. जांच के दौरान कड़ी दर कड़ी जुड़ती गयी. जिसमें पता चला कि पत्नी मंजू सिंह और भांजे आशीष सहित 5 रिश्तेदार परीक्षा दे रहे थे. शक है कि उऩ्हें मदद पहुंचाने के लिए प्रश्नपत्र को लीक किया गया था, सारी कड़ियां जब आपस में जुड़ गयीं तो आखिरकार आईएस सुधीर कुमार और उनके रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया गया. भांजे आशीष कुमार के मुताबिक प्रश्नपत्र उसे अपने नाना यानि सुधीर कुमार के पिता ने दिए थे.

1987 बैच के आईएएस अफसर हैं सुधीर कुमार 

सुधीर कुमार 1987 बैच के आईएएस अफसर हैं और कई अहम पदों पर रह चुके हैं, फिलहाल बिहार कर्मचारी चयन आयोग के पद पर हैं. आईएएस एसोसिएशन ने सुधीर कुमार की गिरफ्तारी का विरोध किया है. परिवार के लोग भी उनके निर्दोष होने की बात कह रहे हैं. एसआईटी अब सुधीर को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. इससे पहले भी उनसे दो बार पूछताछ हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget