एक्सप्लोरर

Boyfriend killed Girlfriend: गर्लफ्रेंड को किसी और से हुआ प्यार, बॉयफ्रेंड के सिर पर खून सवार; एक के बाद एक 6 चाकुओं से 17 बार किया वार

Brutal Murder Case: किसी और से प्यार करने की वजह से बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड पर 6 अलग-अलग चाकुओं से 17 बार वार किया. वह उसपर तब तक वार करता रहा, जब तक उसकी सांसे रुक नहीं गई.

Monique Lezsak's Murder: हत्या की एक ऐसी वारदात जिसके बारे में सुन कर किसी का भी दिल दहल उठेगा. ये कहानी है एक 10 साल की लड़की की फेमस मॉडल मां और उसके बॉयफ्रेंड की. इन्होंने साथ जीने मरने की कस्में खाई. जिंदगी भर साथ रहने का वादा किया, लेकिन क्या पता था कि जिस इंसान के साथ जीवन भर साथ रहने के सपने देखे थे वही एक दूसरे की जान के दुश्मन बन जाएंगे और एक दिन बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड की 6 चाकुओं से वार कर हत्या कर देगा. 

ये कहानी है मेलबर्न में रहने वाले स्वेन लिंडमेन और जानी-मानी मॉडल मोनिक लेजास्क की. ये दोनों साथ में एक ही घर में रहते थे. दोनों के बीच बेशुमार प्यार था. मोनिक की तो 10 साल की बेटी भी थी. ये दोनों की फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते थे. दोनों को देख कर लगता था कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं, लेकिन समय बदलते देर नहीं लगती. एक दिन आया और स्वेन ने मोनिक की अलग-अलग छह चाकुओं से 17 बार वार कर हत्या कर दी. वह उसपर तबतक वार करता रहा, जब तक मोनिक की सांसे चल रही थी.

क्या थी वजह?

दोनों के बीच प्यार बेशुमार था, लेकिन ऐसी क्या वजह थी कि इतना प्यार करने वाले स्वेन के उपर मोनिक के खून का भूत सवार हो जाएगा. स्वेन और मोनिक पिछले पांच सालों से साथ रह रहे थे. दोनों की मुलाकात एक जिम में हुई थी. यहां से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और उसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे, लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच अनबन होने लगी और छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई होने लगी. इसके कारण मोनिक की बेटी भी काफी डिस्टर्ब हो गई थी. यही कारण था कि मोनिक की लाइफ में किसी तीसरे आदमी की एंट्री हो गई थी. इसके बाद मोनिक स्वेन के साथ कम और नए लड़के के साथ ज्यादा समय बिताने लगी थी. ये बात मोनिक ने स्वेन को बड़े ही साफ शब्दों में बता दी थी कि वह किसी और से प्यार करने लगी है और अब वह उसके साथ रहना चाहती है. 

जब भड़क गया हैवान

मोनिक किसी और से प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती है. ये सुकर स्वेन भड़क जाता है और कहता है कि तुम मेरे साथ ऐसा बिलकुल नहीं कर सकती. मोनिक ने उसे अपनी लाइफ में आगे बढ़ने की सलाह दी और अपने कमरे में चली गई. उसने अपने करीबियों को इस झगड़े के बारे में बताया. उसे डर था कि स्वेन गुस्से में कोई गलत कदम न उठा ले. स्वेन भी अपने कमरे में यही सोचता रहा कि मोनिक ने उसके साथ ऐसा क्यों किया. 

जमीन पर खून से लथ-पथ मिली मां 

सुबह हुई और स्वेन मोनिक के कमरे में गया. करीब साढ़े सात बजे उसने मोनिक के उपर चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया. मोनिक की चीछें सुनकर उसकी बेटी वहां पहुंची और उसकी भी चीछें निकल गई. उसने देखा कि उसकी मां जमीन पर खून में लथ-पथ गिरी हुई है. उसने तुरंत पुलिस को फोन लगा दिया. बच्ची ने खुद चाकू छीना और इसी दौरान बच्ची भी घायल हो गई थी. 

17 बार चाकुओं से गोदा

स्वेन ने मोनिक पर वार करना बंद नहीं किया था. वो लगातार मोनिक को चाकुओं से गोदा जा रहा था. एक चाकू टूट गया, लेकिन उसने उसे मारना बंद नहीं किया. दूसरा चाकू भी टूट गया. ऐसे वार करते करते 6 चाकू टूट जाते हैं. स्वेन तब तक मोनिक पर वार करता रहा, जब तक वह पूरी तरह मर नही गई. ऐसा करके उसने 17 बार चाकू से वार किया. 

अदालत में बहाए मगरमछ के आंसू

बेटी के कॉल करने के बाद पुलिस आ जाती है और हत्यारे स्वेन को पकड़ लेती है. इसके 3 मई 2024 को ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट में इस कत्ल को लेकर सुनवाई चल रही थी और वहां स्वेन फूट फूटकर रोने लगा. तब अदालत में जज ने कहा कि ये मगरमछ के आंसू मत बहाओ. तुम्हें पछतावा नहीं है, जो तुमने किया है. 

यह भी पढ़े: Hardeep Nijjar Killing: हरदीप निज्जर हत्याकांड के एक संदिग्ध ने किया बड़ा खुलासा, कहा- 'स्टडी परमिट' का इस्तेमाल कर कनाडा में ली एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget