एक्सप्लोरर

बिहार में स्कूली छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल, रेलवे पुल पर मनचलों की काली करतूत

पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक स्कूली छात्रा के साथ कुछ मनचलों की छेड़खानी का वीडियो वायरल हो गया है. सोशल साइट पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो मुजफ्फरपुर शहर से सटे सीतामढ़ी रेल खंड के बूढ़ी गंडक नदी पर बने रेलवे पुल का बताया जा रहा है.

छात्रा के दोस्त की पिटाई करते हैं, फिर छात्रा के साथ छेड़खानी करते हैं

जहां कुछ मनचले पहले छात्रा के दोस्त की पिटाई करते हैं, फिर छात्रा के साथ छेड़खानी करते हैं. करीब सवा मिनट के इस वीडियो में शहर के एक निजी स्कूल की छात्रा स्कूल पोशाक में अपने साथी के साथ रेलवे पुल पर खड़ी है. इसी बीच वहां कुछ मनचले पहुंच जाते हैं.

यह भी पढ़ें : सोसाइटी में घुसकर युवती के सिर में मारी गोली, मौके से भाग भी गया हत्यारा

छात्रा अपने साथी के पीछे छिपने का प्रयास कर रही है

मनचले पहले छात्रा के साथी की पिटाई करते हैं और फिर छात्रा से छेड़खानी शुरू कर देते हैं. वीडियो में साफ पता चल रहा है कि इस दौरान छात्रा अपने साथी के पीछे छिपने का प्रयास कर रही है. इस दौरान छात्रा का साथी बार-बार मनचलों से माफी मांग रहा है और फिर यहां कभी नहीं आने की बात कह रहा है.

इस वीडियो के मीडिया में आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है

मनचलों के ही एक साथी ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया. इस वीडियो के मीडिया में आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है. मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बुधवार को बताया कि वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस उपाधीक्षक को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें : अगर इनको कहीं देखा है तो तुरंत बताईए पुलिस को, ये हैं यूपी के 'मोस्ट वांटेड'  

अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है

उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. गौरतलब है कि यूपी के सहारनपुर में भी छेड़खानी का एक शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों की गिरफ्तारी कर ली है.

देखें वीडियो : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Embed widget