एक्सप्लोरर

बिहार : शहाबुद्दीन की बढ़ी मुसीबत, पत्रकार हत्याकांड में सीबीआई ने बनाया आरोपी

नई दिल्ली/पटना : सीबीआई ने राजद के पूर्व सांसद और बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन का नाम पत्रकार राजदेव रंजन हत्या मामले में शामिल कर लिया गया है. सीबीआई की विशेष अदालत के आदेश के मुताबिक, शहाबुद्दीन को यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष न्यायाधीश अनुपम कुमारी की अदालत में पेश किया गया.

शहाबुद्दीन को आरोपी बनाने के लिए एक और अर्जी दायर की थी

शहाबुद्दीन हत्या के मामले में 10वें मुल्जिम होंगे. सीबीआई की विशेष अदालत ने 22 मई को शहाबुद्दीन को मुकदमे के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने की सीबीआई की अर्जी पर उसके खिलाफ पेश करने का वारंट जारी किया था. सीबीआई ने उसी दिन शहाबुद्दीन को आरोपी बनाने के लिए एक और अर्जी दायर की थी.

यह भी पढ़ें : नौकरी का झांसा देकर सजाते थे जिस्म का बाजार, हवस के दलालों का फूटा भांडा

फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी की अति सुरक्षित तिहाड़ जेल में है

सीबीआई के वकील ने कहा कि एजेंसी जल्द ही शहाबुद्दीन के खिलाफ आरोप पत्र दायर करेगी जो फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी की अति सुरक्षित तिहाड़ जेल में है. प्रमुख जांच एजेंसी मामले में सात आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर चुकी है जबकि मोहम्मद जावेद और मोहम्मद कैफ नाम के दो आरोपी जमानत पर है.

पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा

जावेद और कैफ शहाबुद्दीन के गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं. सिवान से चार बार के राजद के सांसद रहे शहाबुद्दीन पर पिछले साल प्रतिष्ठित हिन्दी दैनिक के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा है. शहाबुद्दीन 45 से ज्यादा आपराधिक मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : लापता दोस्त की तलाश में पुलिस पहुंची 'किडनी कांड' तक, चार गिरफ्तार

प्रसाद के तीन बेटों की दो अलग अलग घटनाओं में हत्या कर दी गई थी

सिवान के निवासी चंद्रशेवर प्रसाद की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने इस साल फरवरी में पूर्व सांसद को तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दिया था. प्रसाद के तीन बेटों की दो अलग अलग घटनाओं में हत्या कर दी गई थी. प्रतिष्ठित हिन्दी दैनिक के जिला ब्यूरो प्रमुख राजदेव रंजन की पिछले साल 13 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

शहाबुद्दीन को पेश करने के लिए नौ जून की तारीख तय की है

उनकी पत्नी ने शहाबुद्दीन पर हत्या में उसकी भूमिका होने का आरोप लगाया था. विशेष अदालत ने मामले में शहाबुद्दीन को पेश करने के लिए नौ जून की तारीख तय की है. पिछले दिनों जेल में सेल्फी खींचने की शहाबुद्दीन की तस्वीरें वायरल हो गई थी. इससे भी वो चर्चा में आ गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget