एक्सप्लोरर

पुलिस ने महिला से काले रंग के 'अंत: वस्त्र' उतारने को कहा: बीजेपी विधायक

भुवनेश्वर : बीजेपी की महिला विधायक राधारानी पांडा ने आज ओडिशा विधानसभा में गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बारगढ़ में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सभा के स्थल पर प्रवेश करने की इजाजत देने से पहले एक महिला से उसके काले रंग के अंत: वस्त्र उतारने को कहा गया था.

राधा रानी के आरोप से सदन में हंगामा हो गया. इससे पहले उन्हें सुरक्षाकर्मियों द्वारा चार दिसंबर को सुंदरगढ़ जिले में सरकारी कार्यक्रम में महिलाओं से काले रंग की ओढ़नी उतराने को कहने के मुद्दे पर बोलने का मौका दिया गया था. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को शिरकत करनी थी.

यहां महंगा पड़ेगा DJ बजाना, अगर आवाज आई तो देना पड़ेगा 21 हजार का जुर्माना

राधा रानी ने आरोप लगाया कि यहां तक कि एक महिला को बारगढ़ में हुई मुख्यमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए काले रंग का अपना पेटीकोट उतारने को कहा गया. उन्होंने कहा कि 25 नवंबर की घटना की जानकारी उन्हें मीडिया रपटों से मिली.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बारगढ़ में हुई मुख्यमंत्री की सभा में पांच वर्षीय एक बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई. ब्रजराज नगर से महिला विधायक ने आरोप लगाया कि 23 नवंबर को झारसुगुडा में जब वह मुख्यमंत्री की सभा में हिस्सा लेने के लिए बढ़ रही थी तो एक पुलिसकर्मी ने जबरन उनकी काले रंग की शॉल उतार दी.

IT छापे में 100 करोड़ कैश मिला, 120 किलो सोने संग 70 करोड़ के नए नोट बरामद

उन्होंने कहा कि इस सरकार में महिलाओं के लिए यह सम्मान है. उन्होंने कहा कि वह निमंत्रण पर सभा में गई थीं. सत्ताधारी पार्टी के सदस्यों की ओर से उनके भाषण में बाधा उत्पन्न करने के बावजूद राधारानी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री की सभा में मैंने अपमानित महसूस किया.’

हस्तक्षेप करते हुए सरकार के मुख्य सचेतक अनंता दास ने सवाल किया कि महिला विधायक ने यह मुद्दा पहले क्यों नहीं उठाया, जब एक दिसंबर को विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget