एक्सप्लोरर

भोपाल : सरकारी अस्पताल में शव की आंख कुतर गए चूहे, अफसरों पर गिरी गाज

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया अस्पताल के परिसर में चौंकाने वाला सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग महिला के शव की आंखों को चूहों ने कुतर लिया है. मामले के सामने आने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कार्रवाई की है.

बुजुर्ग महिला गुलाब बाई की मंगलवार की रात मौत हो गई थी

शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव (एसीएस) चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रभांशु कमल और अधिष्ठाता (डीन) डॉ. अलका श्रीवास्तव को पद से हटा दिया गया है. ज्ञात हो कि अस्पताल परिसर में बने टीन शेड में बीमार बुजुर्ग महिला गुलाब बाई की मंगलवार की रात मौत हो गई थी.

बच्ची पैदा हुई तो हैवान पिता ने नदी में फेंका, दूसरी बेटी ने पहुंचाया जेल

अस्पताल परिसर में गंदगी के साथ ही अन्य गड़बड़ियां भी मिलीं

उसके बाद चूहे शव की आंखों को कुतर गए थे. यह मामला बुधवार को सामने आया था. महिला के शव की आंखें कुतरे जाने का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री चौहान ने अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें अस्पताल परिसर में गंदगी के साथ ही अन्य गड़बड़ियां भी मिलीं.

सचिव चिकित्सा शिक्षा प्रभांशु कमल को उनके पद से हटाया

उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा प्रभांशु कमल को उनके पद से हटा दिया. मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गौरी सिंह को चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में 'सेंध', काफिले पर युवक ने फेंका पर्चा

गंदगी मिलने पर सफाई एजेंसी का ठेका निरस्त करने के निर्देश

इसी तरह मनीष रस्तोगी को चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान ने गांधी चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डॉ. अलका श्रीवास्तव को पद से हटाने के साथ अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर सफाई एजेंसी का ठेका निरस्त करने के निर्देश भी दिए हैं.

सामाजिक संस्था 'शेयर एन केयर' ने उसका उपचार शुरू किया था

ज्ञात हो कि बेहोशी की हालत में मिली गुलाब बाई को अस्पताल में इसलिए भर्ती नहीं किया गया था, क्योंकि उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं था. ऐसे में अस्पताल परिसर में ही मरीजों की मदद करने वाली सामाजिक संस्था 'शेयर एन केयर' ने उसका उपचार शुरू किया था. मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई और अगले दिन पता चला कि उसकी आंखों को चूहों ने कुतर लिया है.

जयपुर: राजस्थान में IS का नेटवर्क तोड़ने वाले अफसर ने खुदकुशी की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'

वीडियोज

Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget