एक्सप्लोरर

आरती करते समय पुजारी पर हमला, पुजारी गंभीर रूप से घायल

गणेश जी की आरती के समय बाइक पर सवार दो युवकों ने पुजारी पर गोलियों की बौछार कर दी.

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा जनपद के कोसीकलां थाना क्षेत्र में गणेश मंदिर के पुजारी पर आरती करते समय अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चला दी जिससे पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने कहा, ‘‘यह मामला कोकिलावन धाम में गणेश मंदिर के पुजारी लाडली दास से संबंधित है, जहां गणेश जी की आरती के समय बाइक पर सवार दो युवकों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी.’’ कोकिलावन धाम में प्राचीन शनिदेव मंदिर स्थित है. प्रत्येक शनिवार पूजा-अर्चना के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर पर पहुंचते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इस हमले में पुजारी लाडली दास के हाथ और पैर में गोलियां लगी हैं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है. उनके भाई महेंद्र सिंह ने बठैनकलां निवासी उदयचंद और प्रीतम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई है.’’ एसएसपी ने कहा, ‘‘महेंद्र सिंह की तहरीर के अनुसार दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है. मामला एक पुरानी वारदात को लेकर है जिसमें एक पक्ष पुजारी को जबरिया अपने पक्ष में करने के लिए दबाव डाल रहा था, लेकिन पुजारी ने उनके पक्ष में जाने से इंकार कर दिया था. इसीलिए उसकी जान लेने के इरादे से यह हमला किया गया.’’ गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले अज्ञात लोगों ने मांट थाना क्षेत्र में डांगौली गांव पंचायत के बुर्जा गांव में एक शनिदेव मंदिर के 65 वर्षीय पुजारी बाबा रामदास की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी. उस मामले में भी अभी तक कुछ खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन

वीडियोज

Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress
UP Election 2027 | Seedha Sawal: यूपी में चुनाव...'PDA' पर तनाव! | Akhilesh Yadav | BJP | Congress
UP Politics: यूपी में बंटेंगे तो कटेंगे vs जुटेंगे तो जीतेंगे! । UP Election 2027 | Akhilesh | Rahul

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
संसदीय समिति: सांसद रवि किशन को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'प्रभावी ढंग से...'
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
'दृश्यम 3' इंडिया में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर, 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स
'दृश्यम 3' ने तोड़े 9 फिल्मों के रिकॉर्ड्स, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर फिल्म
बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा - 'डबल इंजन सरकार बताए...'
'17 साल में स्थायी समाधान क्यों नहीं', बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
Embed widget