एक्सप्लोरर

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया कर्मचारी, सैलरी 60 हजार लेकिन संपत्ति करोड़ों की

राजस्थान के कोटा में एक 'करोड़पति' कर्मचारी को पकड़ा गया है. कानूनगो के पद पर तैनात कर्मचारी को 10 हजार रुपए घूस लेते हुए पकड़ा गया है

जयपुर: राजस्थान के कोटा में एक 'करोड़पति' कर्मचारी को पकड़ा गया है. कानूनगो के पद पर तैनात कर्मचारी को 10 हजार रुपए घूस लेते हुए पकड़ा गया है. उसने जमीन के कागज पर नाम बदलने के लिए रंगे हाथों दबोचा गया था. जब उसकी तालाशी हुई तो लोगों की आंखें ही फटी रह गईं.

सोना, आधा दर्जन प्लॉट, दो मकान और तीन दुकान

लॉकर से 10 लाख रुपए का सोना मिला है, जबकि आधा दर्जन प्लॉट, दो मकान और तीन दुकानों के बारे में अब तक जानकारी मिली है. एसीबी अधिकारी भी रिश्वतखोर की संपत्ति देखकर चकित हैं. अभी तक करोड़ों की संपत्ति का पता चल चुका है और जांच अभी भी जारी ही है.

अधिकारियों ने बताया है कि इस समय आरोपी कानूनगो का वेतन करीब 60 हजार रुपए है. लेकिन, जो संपत्ति उसके पास से मिली है उसे देखकर यही लग रहा है कि वह काफी समय से रिश्वत ले रहा है. बहरहाल इस बारे में जांच की जा रही है. इसकी सभी अचल संपत्तियां शहर के पॉश एरिया में हैं.

वह ब्याज पर पैसे उधार दिया करता था

यही नहीं एसीबी को यह जानकारी भी मिली है कि वह ब्याज पर पैसे उधार दिया करता था. अधिकारियों को उसके पास से रजिस्टर मिला है. उसके पास से बरामद सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है. आश्चर्य की बात यह है कि आरोपी के पास कोई पैतृक संपत्ति नहीं है.

आरोपी के रिटायरमेंट में अभी पांच साल का समय बाकी है. एसीबी ने पूर्व सूचना के आधार पर जाल बिछाया औऱ फिर इसे रंगे हाथों पकड़ा. इसने एक परिवार को धमकी दी थी कि यदि 10 हजार रुपए नहीं मिले तो वह जमीन के कागज में नाम बदल देगा. उन्हें जेल भेज दिया गया है. साथ ही विभाग अपनी जांच कर रहा है.

यह भी पढ़ें: 

विदेश जाने की इच्छा में कर ली 'शादी', कनाडा जाकर लड़की ने बदल 'मन' तो गई जान

चार दोस्तों की जिंदगी लील गया तेज रफ्तार ट्रक, सेना भर्ती की तैयारी करते थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान

अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'

फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि

यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट

जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?

Embed widget