एक्सप्लोरर

वाराणसी में 21 लाख रुपये और 3 किलो सोने के साथ 2 लोग गिरफ्तार

वाराणसी जिले के भेलूपुर थाने में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 21 लाख रुपये नकद व तीन किलोग्राम सोना बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने दो युवकों को भी पकड़ा है.

वाराणसी: वाराणसी जिले के भेलूपुर थाने में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 21 लाख रुपये नकद व तीन किलोग्राम सोना बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने दो युवकों को भी पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह भेलूपुर थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान सुंदरपुर चौराहे के पास एक वाहन में बैठे दो सवारों ने पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज कर रास्ता बदलना चाहा, जिस पर पुलिस ने वाहन सवार दोनों युवकों को घेर कर पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान उनके पास से 21 लाख रुपये कैश और साढ़े तीन किलोग्राम सोना बरामद हुआ. पुलिस ने बरामद रकम और सोने से जुड़े कागजात मांगे तो दोनों हड़बड़ा गए और कोई कागजात नहीं दिखा सके, जिस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया.

पुलिस ने कहा कि युवकों की पहचान राजेश कुमार गुप्ता और शुभम खंडेलवाल के रूप में हुई है.

सिटी एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि भेलूपुर पुलिस ने दोनों युवकों को सुंदरपुर चौराहे से पकड़ा. उनके पास बरामद सोने और नकदी के संबंध में कोई कागजात मौजूद नहीं था. इसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आयकर विभाग को सूचित कर दिया.

पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि बरामद रकम और सोना कोलकत्ता के निजी कंपनी का है, जिसे कंपनी के कर्मचारी नितेश ने उन्हें दिल्ली हेड ऑफिस पहुंचाने के लिए कहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget