एक्सप्लोरर

चलती ट्रेन में युवक की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

पलवल: हरियाणा के जिला पलवल में बृहस्पतिवार को दिल्ली मथुरा ईएमयू शटल में चाकुओं से हमला कर जुनैद(17) की हत्या के मामले में फरीदाबाद जीआरपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि आरोपी का नाम व पहचान उजागर नहीं की गई है. जीआरपी सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया आरोपी व अन्य हमलावर बल्लभगढ़ के आसपास के रहने वाले हैं. पुलिस ने बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन भी किया है. वहीं मृतक जुनैद के शव का पलवल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. शव विच्छेदन गृह के बाहर गांव खंदावली सहित हथीन, पलवल व नूंह जिले के समुदाय विशेष के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे. तनाव की खबरों को देखते हुए अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. जीआरपी के एसपी कमलदीप के समक्ष परिजनों ने सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठाए. मृतक जुनैद व घायलों के परिजनों ने इस हत्या को दो गुटों में झगड़े की बात कहने पर भी रोष जताया. हमलावरों ने पहले तो जुनैद, हाशिम व मोहसिन के साथ मारपीट की व चाकूबाजी की. मोहसिन ने जब फोन कर शाकिर को मदद के लिए बुलाया तो उस पर भी चाकू चलाए गए. मेरे भाइयों को बल्लभगढ़ स्टेशन पर उतरना था, लेकिन उन्हें उतरने नहीं दिया गया. पुलिस उपाधीक्षक(जीआरपी) मोहिंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कानूनी प्रक्रिया के चलते अभी आरोपी का नाम उजागर नहीं किया जा सकता है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं. जल्द ही सारे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा. विवाद के पीछे किसी भी तरह के धार्मिक उन्माद की बात सामने नहीं आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget