एक्सप्लोरर

यूपी: 2015 से 2019 के बीच 9703 लड़कियों के साथ हुआ रेप, 988 को रेप के बाद किया कत्ल

एक जनवरी 2015 से 30 अक्तूबर 2019 के बीच यूपी में करीब 9703 नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार के मामले दर्ज किए गए. इन लड़कियों में से 988 लड़कियों को बलात्कार के बाद जान से मार दिया गया

लखनऊ: एक जनवरी 2015 से 30 अक्तूबर 2019 के बीच यूपी में करीब 9703 नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार के मामले दर्ज किए गए. इन लड़कियों में से 988 लड़कियों को बलात्कार के बाद जान से मार दिया गया. यूपी सरकार ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी.

बीएसपी एमएलए सुषमा पटेल ने जानकारी मांगी कि जनवरी 2015 से अक्तूबर 2019 के बीच बलात्कार और कत्ल के कितने मामले सामने आए हैं. उन्होंने सरकार से पूछा कि कितने मामले दर्ज किए गए हैं और कितने में चार्जशीट फाइल की गई है.

इस पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि 9703 बलात्कार के मामले और 988 कत्ल के मामले इस दौरान दर्ज किए गए हैं. 25600 अपहरण और 2607 अन्य गंभीर अपराध भी दर्ज किए हैं हैं.

इंडिया गेट के पास युवक ने खुद को लगाई आग, पुलिस का दावा- CAA से कुछ लेना-देना नहीं

नाबालिगों के साथ बलात्कार के 9703 मामलों में से 1105 मामलों में आरोपियों पर दोष सिद्ध हुआ. 121 और 118 आरोपियों को क्रमश: कत्ल और दूसरे गंभीर अपराधों में दोषी पाया गया.

मुख्यमंत्री ने बताया कि 189 रेप, 20 कत्ल, 1704 अपहरण और 76 अन्य गंभीर अपराधों के मामले अभी कोर्ट में हैं. पिछले हफ्ते ही कैबिनेट ने 218 फास्टट्रैक कोर्ट बनाए जाने की घोषणा की थी ताकि बच्चों और महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों की त्वरित सुनवाई हो.

कानून व्यवस्था के मामले पर घिरती सरकार

यूपी में योगी आदित्यनाथ ने साल 2017 में सीएम पद की शपथ ली थी और अपराधियों के खिलाफ कड़ी नीति अपनाई थी. उन्होंने कई बार कहा कि हमने पुलिस के हाथ खोल दिए हैं. अपराधी या तो जेल में रहेंगे या फिर उन्हें प्रदेश छोड़ना होगा.

केरल नगरपालिका उपचुनाव: एलडीएफ और यूडीएफ को 12-12 सीटें, बीजेपी भी दो सीटों पर जीती

पुलिस ने भी एक के बाद एक एनकाउंटर किए और इनमें से कई मुठभेड़ों पर सवाल भी उठे. कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आईं जिनमें हाथ में तख्ती लेकर सरेंडर करते अपराधी दिखाई दिए.

तमाम कवायदों के बाद भी प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति के ये आंकडे काफी चौंकाने वाले हैं. हालांकि 2015 से 2017 तक समाजवादी पार्टी का प्रदेश में शासन था और वर्तमान आंकडों में उस वक्त के आंकडे भी शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुल्लू के श्री बिजली महादेव मंदिर पहुंचीं सांसद कंगना रनौत, पैदल चढ़ाई कर किए दर्शन
कुल्लू के श्री बिजली महादेव मंदिर पहुंचीं सांसद कंगना रनौत, पैदल चढ़ाई कर किए दर्शन
पंजाब में फिल्म 'सतलुज' पर BJP नेता आपस में भिड़े? रवनीत बिट्टू को लालपुरा ने दी सलाह- 'हद में रहें'
पंजाब में फिल्म 'सतलुज' पर BJP नेता आपस में भिड़े? रवनीत बिट्टू को लालपुरा ने दी सलाह- 'हद में रहें'
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget