एक्सप्लोरर

केरल नगरपालिका उपचुनाव: एलडीएफ और यूडीएफ को 12-12 सीटें, बीजेपी भी दो सीटों पर जीती

केरल के नगरपालिका/नगरनिगम उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं और इनमें एलडीएफ और यूडीएफ को 12-12 सीटें मिली हैं जबकि बीजेपी के खाते में केवल दो सीटें आई हैं.

नई दिल्ली: केरल के नगरपालिका/नगरनिगम उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं और इनमें एलडीएफ और यूडीएफ को 12-12 सीटें मिली हैं जबकि बीजेपी के खाते में केवल दो सीटें आई हैं. दो अन्य सीटें निर्दलीयों ने भी जीती हैं.

मंगलवार को 12 जिलों की 28 नगरपालिकाओं में चुनाव हुए थे. सीपीआई(एम) और कांग्रेस ने भी एक-एक सीट जीतने में सफलता पाई है. इससे पहले हुए नगरपालिका चुनावों में यूडीएफ ने 11 सीटें जीती थीं और एलडीएफ को 14 सीटें मिली थीं. जबकि बीजेपी भी दो सीटें जीतने में कामयाब रही थी.

पश्चिम बंगालः कैलाश विजयवर्गीय को भीड़ ने घेरा, ट्वीट कर अमित शाह से मांगी मदद

बुधवार के आए नतीजों में पूरी तस्वीर साफ हो गई. एक विपक्षी नेता ने कहा कि नतीजों से राज्य के बदल रहे हालातों के बारे में पता चलता है.

CAA को लेकर केरल में भी विरोध प्रदर्शन जारी

आपको बता दें कि केरल में इन दिनों सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी नागरिकता संशोधन कानून का विरोध जाहिर कर चुके हैं.

कन्नूर जिले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि उन पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने हमला किया है. वे लोग आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और इसी दौरान कथित तौर पर उनपर हमला हुआ.

CAA के विरोध में मुंबई के क्रांति मैदान में प्रदर्शन आज, फरहान-जावेद समेत कई बड़े सितारे होंगे शामिल

वहीं दूसरी ओर केरल के त्रिशूर से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसमें स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को पीटते नजर आ रहे हैं. वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, एबीवीपी कार्यकर्ता केरल के त्रिशूर में केरला वर्मा कॉलेज में छात्रों को इस एक्ट के बारे में जानकारी देने के लिए एक सेमिनार में पहुंचे थे. उस दौरान एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला बोल दिया. वीडियो में दिखा कि एसएफआई के कार्यकर्ता एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पीट-पीटकर कॉलेज से बाहर कर रहे हैं. इसके खिलाफ एबीवीपी ने हड़ताल भी बुलाई है.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक यह बात पहले ही कह चुके हैं कि नागरिकता कानून में किसी की भी नागरिकता को नहीं छीना जाएगा बल्कि नागरिकता देने का प्रावधान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget