News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

वायरल सच: क्या है चीनी बम की साजिश का सच!

Share:
नई दिल्ली: पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से देश में हाई अलर्ट है. चप्पे चप्पे पर निगरानी है लेकिन ताजा चर्चा ये है कि पाकिस्तान का बदला लेने के लिए चीन अपनी साजिश रच चुका है. दीवाली पर चीन अपने बम से भारत में अटैक करने वाला है. ये बातें डराने वाली हैं लेकिन सवाल ये है कि चीनी बम की साजिश का सच क्या है? पटाखों में कहीं चीन की साजिश का बारुद तो नहीं! इस दीवाली जिस सुतली बम में आप आग लगाएंगे कहीं उसमें पाकिस्तान और चीन की साजिश का बारुद तो नहीं? इस दीवाली आपके आंगन में जो चकरगिन्नी नाचेगी कहीं उसमें चीन की कोई चाल तो नहीं? इस दीवाली आप जो रॉकेट छोड़ेंगे कहीं उसमें पाकिस्तान के बदले की नापाक उड़ान तो नहीं? ये सारे सवाल इसलिए क्योंकि चर्चा है कि पाकिस्तान पर भारत की सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने की चीन तैयारी कर चुका है. इस दीवाली पर हमले के लिए पाकिस्तान और चीन ने मिलकर एक साजिश रची है. भारत पर अटैक के लिए चीनी बम तैयार हो चुका है. अस्थमा रोग फैलाने के लिए पटाखों में स्पेशल बारूद तो नहीं! चौंकाने वाले इन दावों के पीछे है एक मैसेज जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस मैसेज में लिखा है, ‘मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान भारत पर सीधा हमला नहीं कर सकता. इसलिए उसने भारत से बदला लेने के लिए चीन की मदद ली है. चीन ने भारत में अस्थमा रोग फैलाने के लिए पटाखों में विशेष तरह का बारूद भरा है. जिसके जलने से कार्बन मोनो ऑक्साइड से भी ज्यादा जहरीली गैसें निकलती हैं. जो सांस के रोगों को बढ़ाती हैं. इसके अलावा भारत में आंख में खराबी पैदा करने के लिए स्पेशल सजावट वाली लाइट भी बनाई जा रही है. जिनमें बड़ी मात्रा में पारा भरा गया है. क्या है वायरल हो रहे इस मैसेज का सच? मैसेज के साथ एक चेतावनी है कि इस दीवाली थोड़ा जागरुक रहें और चाइनीज प्रोडक्टस का उपयोग ना करें. पूरे देश में ऐसे मैसेज पढ़ने के बाद चीनी सामान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. ऐसे प्रदर्शन और इस तरह के मैसेज को पढ़ने के बाद लोगों को ये डर सता रहा है कि, ‘क्या दीवाली के पटाखों से अस्थमा जैसा रोग हो सकता है? क्या सजावट की लाट्स में भरा पारा अंधा बना सकता है? सैकड़ों दर्शक जानना चाहते हैं इस मैसेज का सच  ये मैसेज लोगों के बीच खौफ पैदा करने वाला है. क्योंकिं मैसेज में चेतावनी सीमा पर हमले की नहीं है. ये हमला तो हर घर,गली, मोहल्ले तक हो सकता है. आशीष सहगल, अभिषेक सिंह, नागमणि श्रीवास्तव, नवीन बग्गा, माहरुख खान, प्रदीप यादव, डॉ चिंतन शाह और संदीप बत्रा जैसे एबीपी न्यूज के सैकड़ों दर्शक इस मैसेज का सच जानना चाहते हैं. सच जानने के लिए एबीपी न्यूज ने इस मैसेज की पड़ताल की. तीन मोर्चों पर खोजबीन पड़ताल के लिए एबीपी न्यूज  ने तीन मोर्चों पर खोजबीन की. बम से अस्थमा हो सकता है या नहीं,  ये जानने के लिए हमने गंगाराम अस्पातल के चेस्ट स्पेशलिस्ट अभिनव गुलियानी से बात की. चीनी लाइट्स से रौशनी चली जाने वाले दावे का पता लगाने के लिए हम आंखों की डॉक्टर निधि पंवर के पास पहुंचे. क्या चीन ऐसी हरकत कर सकता है, ये जानने के लिए हमने चीन मामलों के जानकार प्रोफेसर काशीराम शर्मा से मैसेज का सच पूछा. अस्थमा बम वाले दावे में कितनी सच्चाई है हमने डॉक्टर अभिनव से पूछा कि अगर कोई व्यक्ति एकदम स्वस्थ है तो क्या पटाखों में कोई जहरीली बारूद भरकर किसी को अस्थमा का मरीज बनाया जा सकता है? डॉक्टर ने हमें साफ-साफ बताया कि पटाखों में बारूद भरकर जहरीली गैस के जरिए किसी को अस्थमा का मरीज बनाना मुमकिन नहीं है. लेकिन अगर कोई पहले से अस्थमा का मरीज है जो पटाखों के धुएं और प्रदूषण से उसे अस्थमा का अटैक जरूर आ सकता है. लाइट से आंखे खराब होने की पड़ताल अब चलिए पड़ताल के दूसरे पहलू पर यानि उस दावे की पड़ताल जिसमें कहा जा रहा है चीन से आने वाली एलईडी लाइट में ज्यादा पारा डालकर आंखें खराब करने की साजिश हो रही है. हमने डॉक्टर से पूछा क्या एलईडी लाइट की रोशनी से ऐसा हो सकता है? डॉ निधि ने साफ किया कि एलईडी लाइट्स को अगर लगातार देखा जाए तो वो आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं लेकिन ये नहीं कह सकते कि ये चाइनीज लाइट की वजह से ही होता है या उसमें मौजूद पारे की वजह से होता है. क्या चीन ऐसा कर सकता है! अब बारी है तीसरे पहलू के पड़ताल की यानि चीन ऐसी कोई हरकत कर सकता है या नहीं. इस सवाल का जवाब हमने चीन मामलों के जानकार प्रोफेसर कांशीराम शर्मा से पूछा. हमारे एक्सपर्ट ने ये साफ किया कि चीन ऐसी हरकत नहीं कर सकता लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि चीन से आने वाले सामान की किसी ना किसी तरीके से जांच भी होनी चाहिए.viral 2 फिलहाल पड़ताल में जो बातें निकलकर सामने आई हैं वो ये हैं कि किसी भी तरह के बम या पटाखे से स्वस्थ आदमी में अस्थमा पैदा नहीं किया जा सकता. एलईडी लाइट को लगातार देखना आंखों के लिए नुकसानदेह है फिर वो चाइनीज लाइट हो या कोई और लाइट. इसलिए पड़ताल में वायरल हो रहा ये मैसेज झूठा साबित हुआ है.
Published at : 08 Oct 2016 10:10 PM (IST)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

ईस्ट इंडिया कंपनी फिर दिवालिया घोषित, 2010 में भारतीय एंटरप्रेन्योर संजीव मेहता ने दोबारा किया था शुरू

ईस्ट इंडिया कंपनी फिर दिवालिया घोषित, 2010 में भारतीय एंटरप्रेन्योर संजीव मेहता ने दोबारा किया था शुरू

अफगानिस्तान ने लिया एयरस्ट्राइक का बदला, तालिबान का दावा- पाकिस्तान की 15 चौकियों पर किया कब्जा, 40 सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान ने लिया एयरस्ट्राइक का बदला, तालिबान का दावा- पाकिस्तान की 15 चौकियों पर किया कब्जा, 40 सैनिकों की मौत

सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 

सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 

'मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं...',  उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार बोले जगदीप धनखड़ 

'मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं...',  उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार बोले जगदीप धनखड़ 

ग्रीनलैंड पर ट्रंप की धमकी के बीच बड़ा दांव, डेनमार्क की PM ने 7 महीने पहले कर दिया चुनाव का ऐलान

ग्रीनलैंड पर ट्रंप की धमकी के बीच बड़ा दांव, डेनमार्क की PM ने 7 महीने पहले कर दिया चुनाव का ऐलान

टॉप स्टोरीज

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें

पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे

पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे