एक्सप्लोरर

Be Happy Review: पापा और बेटी के रिश्ते को खूबसूरती से दिखाती है ये फिल्म, हंसाएगी, इमोशनल करेगी और रुलाएगी

Be Happy Review: आज से प्राइम वीडियो पर अभिषेक बच्चन की एक और बेहतरीन फिल्म 'बी हैप्पी' स्ट्रीम होना शुरू हो चुकी है. फिल्म देखने से पहले जान लें फिल्म क्यों जरूर देखी जानी चाहिए.

Be Happy Review: जो फिल्म आपको हंसा दे या रुला दे वो दिल तक पहुंचती है और ये ऐसी ही फिल्म है. फिल्म का नाम है बी हैप्पी लेकिन इस फिल्म को देखते हुए आप सैड भी होंगे और आपको रुमाल की भी जरूर पड़ेगी. अभिषेक बच्चन ने एक बार फिर कमाल का काम किया है. वो लगातार अच्छा काम कर रहे हैं.

वो बात अलग है कि आप उनसे मिलकर इंटरव्यू में जब आप उनकी तारीफ करते हैं तो पता नहीं क्यों वो थोड़ा अलग तरह से रिएक्ट करते हैं. अपनी तारीफ को तारीफ की तरह नहीं लेते. इसलिए यहां ये लिखना जरूरी है कि अभिषेक आज के दौर के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं और ये फिल्म इस बात को एक बार फिर से साबित करती है.

कहानी- ये कहानी एक पिता की है जो सिंगल फादर हैं. उनकी बेटी डांस रिएलिटी शो में जाना चाहती है. वहां फिनाले में डांस करना चाहती है, लेकिन ये पिता ऐसा नहीं चाहता क्योंकि इसके लिए ऊटी से मुंबई जाना होगा. आखिरकार बेटी की जिद के आगे पिता को झुकना पड़ता है और ना सिर्फ मुंबई जाना पड़ता है बल्कि बेटी के साथ डांस भी करना पड़ता है, लेकिन फिर इनकी जिंदगी में एक भूचाल आ जाता है. फिर क्या होता है, इसके लिए आपको अमेजन प्राइम पर ये फिल्म देखनी होगी.

कैसी है फिल्म- ये एक फैमिली फिल्म है जो पूरी फैमिली के साथ आप देख सकते हैं. ये फिल्म कहीं आपको बोर नहीं करेगी. इसमें एक बाप और बेटी का कनेक्शन दिखेगा जो आपको दिल को छू लेगा. बीच बीच में डांस सीक्वेंस आते हैं जो अच्छे हैं, म्यूजिक भी अच्छा है. कलाकारों का परफॉर्मेंस इसे फिल्म को और अच्छा बनाता है. ये फिल्म कई जगह पर आपको इमोशनल करती है और आपको रुमाल की जरूरत पड़ती है. इस फिल्म की कहानी ठीकठाक है लेकिन उसका ट्रीटमेंट और अभिषेक और उनकी बेटी बनी इनायत वर्मा का एक्टिंग इसे अलग लेवल पर ले जाती है.

एक्टिंग- अभिषेक बच्चन ने एक बार फिर कमाल का काम किया है. आई वॉन्ट टू टॉक में भी उनका काम कमाल था और यहां भी वो जबरदस्त काम कर गए हैं. इस रोल में वो पूरी तरह से फिट बैठते हैं. एक अड़ियल पिता जो अपनी बेटी को मुंबई नहीं जाने देता और फिर वही पिता अपनी बेटी के सपने को सच करने के लिए क्या कुछ करता है. अभिषेक आपको अपनी एक्टिंग से रुला देते हैं. 

इनायत वर्मा इस फिल्म की जान हैं. अभिषेक की बेटी के किरदार में उन्होंने कमाल का काम किया है. वो कभी आपको हंसाती हैं, कभी हैरान करती हैं और कभी रुलाती हैं. अभिषेक के ससुर के किरदार में नासर का काम काफी अच्छा है. नोरा फतेही को अभी एक्टिंग में काफी कुछ सीखना है. उनका एक डायलॉग है कि जो तुम्हारे पास है वो तुम दे सकते हो, जो तुम्हारे पास नहीं है वो तुम नहीं दे सकते, ये फिल्म देखकर लगा कि नोरा के पास अभी एक्टिंग नहीं है, इस रोल में उन्हें क्यों लिया गया ये समझ से बाहर है.

डायरेक्शन- रेमो डिसूजा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. उनका काम अच्छा है लेकिन अब रेमो को डांस से अलग भी कुछ बनाने की सोचना चाहिए. उन्होंने ये अच्छी फिल्म बनाई है. डांस और म्यूजिक भी अच्छा है लेकिन अब रेमो को ये भी दिखाना होगा कि वो किसी दूसरे सब्जेक्ट पर भी फिल्म बना सकते है.

कुल मिलाकर ये फिल्म देखने लायक है.

रेटिंग - 3 स्टार्स

और पढ़ें: Chhaava Box Office Collection Day 28: 'छावा' आज रचने जा रही इतिहास, थोड़ी देर में बन जाएगी बॉक्स ऑफिस की महारथी

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'AI वीडियो बनाकर फैला रहे भ्रम', मणिकर्णिका घाट मंदिर को लेकर कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'AI वीडियो बनाकर फैला रहे भ्रम', मणिकर्णिका घाट मंदिर को लेकर कांग्रेस पर बरसे CM योगी
TMC का बांग्ला भाषी लोगों पर कार्रवाई को लेकर PM मोदी पर हमला, जानें किन लोगों पर की कार्रवाई की मांग
TMC का बांग्ला भाषी लोगों पर कार्रवाई को लेकर PM मोदी पर हमला, जानें किन लोगों पर की कार्रवाई की मांग
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
Love & War: संजय लीला भंसाली ने कर ली है जबरदस्त तैयारी, दो म्यूजिकल नंबर करने वाले हैं शूट
संजय लीला भंसाली ने कर ली है जबरदस्त तैयारी, दो म्यूजिकल नंबर करने वाले हैं शूट
ABP Premium

वीडियोज

Chitra Tripathi: धर्म का अपमान या kashi का उत्थान..चीन मूर्तियों के विध्वंस का सच क्या? |Manikarnika
Indore News: 24 मौतों के बाद एक्शन मोड में विपक्ष, Mohan सरकार की बढ़ेगी मुश्किलें? | Rahul Gandhi
PM Modi Mission India: 'BJP सरकार बनाइए हम इनको देश से बाहर निकालेंगे'- पीएम मोदी | Mamata Banerjee
PM Modi Mission India: PM मोदी की बंगाल को बड़ी सौगात, Vande Bharat Sleeper का किया शुभारंभ ABP
Patna के Caramli Chak में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग | Fire News | ABP News | Bihar News

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI वीडियो बनाकर फैला रहे भ्रम', मणिकर्णिका घाट मंदिर को लेकर कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'AI वीडियो बनाकर फैला रहे भ्रम', मणिकर्णिका घाट मंदिर को लेकर कांग्रेस पर बरसे CM योगी
TMC का बांग्ला भाषी लोगों पर कार्रवाई को लेकर PM मोदी पर हमला, जानें किन लोगों पर की कार्रवाई की मांग
TMC का बांग्ला भाषी लोगों पर कार्रवाई को लेकर PM मोदी पर हमला, जानें किन लोगों पर की कार्रवाई की मांग
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
Love & War: संजय लीला भंसाली ने कर ली है जबरदस्त तैयारी, दो म्यूजिकल नंबर करने वाले हैं शूट
संजय लीला भंसाली ने कर ली है जबरदस्त तैयारी, दो म्यूजिकल नंबर करने वाले हैं शूट
'भ्रष्टाचार की पार्टी है TMC, घुसपैठियों को वोटर...', प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा से ममता बनर्जी पर साधा निशाना
'भ्रष्टाचार की पार्टी TMC, घुसपैठियों को वोट...', PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, पुलिस-वन विभाग और फायर सर्विस में निकली 2972 पदों की बंपर भर्ती
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, पुलिस-वन विभाग और फायर सर्विस में निकली 2972 पदों की बंपर भर्ती
Countries With Most Enemies: ये हैं दुनिया के सबसे ज्यादा दुश्मनों वाले देश, जानें कौन कहां लड़ रहा जंग
ये हैं दुनिया के सबसे ज्यादा दुश्मनों वाले देश, जानें कौन कहां लड़ रहा जंग
Embed widget