By: ABP Live | Updated at : 23 Dec 2021 07:24 PM (IST)
प्रतीकात्मक तस्वीर
MPPSC State Service 2021-22 Notification: नौकरी की तलाश में बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) द्वारा एक अधिसूचना जारी कर 283 रिक्त पदों को भरने की घोषणा की गई है. अधिसूचना (Notification) में कहा गया है कि उम्मीदवार 10 जनवरी से mppsc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे. जबकि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2022 होगी.
अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 283 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (Written Exam & Interview)के आधार पर किया जाएगा. प्रीलिम्स परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को दो पालियों में आयोजित होने वाली है. यानी सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक. जिसके लिए एडमिट कार्ड (Admit Card)15 अप्रैल 2022 को जारी किया जाएगा. शैक्षिक योग्यता की अगर हम बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए. 21 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट दी जाएगी. उधर, अगर हम एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2021-22 चयन मानदंड की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी से 9 फरवरी 2022 तक mppsc.nic.in पर ऑनलाइन मोड (Online Mode) के माध्यम से उपरोक्त परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे. उम्मीदवारों से इस भर्ती परीक्षा के लिए भुगतान करना होगा. अनारक्षित वर्ग में आने वाले सभी को 500 रूपये जबकि आरक्षित वर्ग में आने वाले सभी अभ्यर्थियों को 250 का शुल्क देना होगा.
UPSC CDS II: भारतीय सैन्य संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में भर्ती, मेरिट लिस्ट जारी
ऐसे करें आवेदन
ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें
SSC CGL : एसएससी सीजीएल 2021 के लिए पंजीकरण शुरू, जानिए प्रक्रिया
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
BSNL Recruitment 2026: बीएसएनएल में 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, इस डेट से पहले करें आवेदन
RRB Group D 2026: रेलवे में 22 हजार नौकरियों का सुनहरा मौका! आरआरबी ग्रुप डी के लिए बढ़ी आखिरी तारीख
NPCIL में काम करने का गोल्डन चांस, कई ट्रेड में निकली वैकेंसी; जानें कैसे करें आवेदन
वन विभाग और जेल विभाग में बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन;जानें पूरी डिटेल
जम्मू कश्मीर में निकली कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अब इस डेट तक करें आवेदन, ये हैं आसान स्टेप्स
Gurdaspur News: हथियार दिखाकर जौहरी के परिवार को बनाया बंधक, 3 करोड़ रुपये लूटे
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?