एक्सप्लोरर

किसी को मच्छर ज्यादा काटते हैं किसी को कम, आखिर क्या है वजह?

पास बैठे दो लोगों में से एक को मच्छर बार-बार काटते हैं, दूसरे को छूते तक नहीं, जानिए इसके पीछे की असली वजह क्या है.

Mosquito Mystery: अपने कई बार महसूस किया होगा या देखा होगा की एक ही जगह बैठे लोगों में से किसी एक को मच्छर जियादा काटते हैं, तो वहीं पास बैठे इंसान को मच्छर बिल्कुल नहीं काटता यह महज इतफाक नहीं है. वैज्ञानिकों के मुताबिक मच्छर पहले दूर से सांस के साथ निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड को महसूस करते हैं, फिर शरीर की गंध, गर्मी और नमी जैसे संकेतों की मदद से अपने लक्ष्य के करीब पहुंचते हैं.

शरीर की गंध और गर्मी बनती है बड़ी वजह

हर इंसान के शरीर की गंध अलग होती है, क्योंकि त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया पसीने और त्वचा से निकलने वाले पदार्थों को बदलकर ऐसे केमिकल बना देते हैं जिनकी गंध मच्छरों को आकर्षित करती है. 2022 की एक रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों की त्वचा से कुछ खास कार्बोक्सिलिक एसिड ज्यादा निकलते थे, वे Aedes aegypti मच्छरों के लिए ज्यादा आकर्षक थे, और 2026 की एक हालिया रिसर्च ने भी शरीर की गंध और मच्छरों की पसंद के बीच संबंध पाया है. इसका मतलब यह कतई नहीं कि साफ-सफाई की कमी से मच्छर ज्यादा काटते हैं. यह गंध माइक्रोबायोम, जेनेटिक्स और शरीर के केमिकल्स जैसी प्राकृतिक चीजों से बनती है. इसी तरह अगर शरीर गर्म है या पसीना ज्यादा आ रहा है, तो मच्छरों के लिए पहचानना आसान हो जाता है, यही वजह है कि एक्सरसाइज या मेहनत के बाद मच्छर ज्यादा काटते हैं.

इसे भी पढ़ें: कपड़े धोने के बाद भी रह जाती है बदबू, डिटर्जेंट नहीं ये चीजें बदलें

क्या ब्लड ग्रुप और गर्भावस्था से भी पड़ता है फर्क?

ब्लड ग्रुप को लेकर अक्सर यह धारणा रही है कि O ब्लड ग्रुप वाले लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं और कुछ अध्ययनों में इस तरह का आकर्षण देखा भी गया है. लेकिन वैज्ञानिक इसे मच्छरों के काटने की सबसे बड़ी या निश्चित वजह नहीं मानते, क्योंकि त्वचा की गन्ध, CO₂ और शरीर की गर्मी जैसे संकेत अक्सर इससे कहीं ज्यादा अहम भूमिका निभाते हैं. इसी तरह गर्भावस्था के दौरान भी कुछ महिलाओं की ओर मच्छरों का आकर्षण बढ़ सकता है, जिसकी वजह शरीर से निकलने वाली ज्यादा CO₂ और शरीर के तापमान में होने वाला बदलाव बताई जाती है. हालांकि यह असर हर मच्छर प्रजाति और हर परिस्थिति में एक जैसा हो, यह जरुरी नहीं. वहीं 'मीठा खून' होने की बात भी अक्सर सुनने को मिलती है, लेकिन इसे किसी वैज्ञानिक आधार पर सही नहीं माना जाता. असल में मच्छर किसी एक इंसान को चुनने से पहले कई अलग-अलग संकेतों को एक साथ परखते हैं.

मच्छरों से बचाव के आसान और असरदार तरीके

मच्छरों से बचने के लिए शाम और रात के समय शरीर को अच्छी तरह ढककर रखना जरुरी है, घर की खिड़कियों और दरवाजों पर जाली या स्क्रीन लगाकर मच्छरों को घर में आने से रोका जा सकता है, आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें और जरूरत के अनुसार मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट का इस्तेमाल करें. यह जानना भी दिलचस्प है कि केवल मादा मच्छर ही इंसानों को काटती हैं, क्योंकि उन्हें अंडे बनाने के लिए खून की जरूरत होती है, जबकि नर मच्छर पौधों के रस पर ही निर्भर रहते हैं.

इसे भी पढ़ें: होटल में हमेशा सफेद तौलिया ही क्यों होता है, जानें इसका कारण?

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Dal Spilling From Pressure Cooker: कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget