एक्सप्लोरर

Travelling Tips: पहली बार करने जा रहे हैं हवाई यात्रा, तो ट्राई करें ये टिप्स, सफर में होगी असानी

Travel Hacks: अगर आपने आज तक हवाई जहाज में सफर नहीं किया है और पहली बार हवाई यात्रा करने जा रहे है तो इन टिप्स को फॉलो करें. इससे आपका सफर आसान हो जाएगा.

First Time Travel in Aeroplane : अगर आप पहली बार फ्लाइट में सफर करने जा रहे हैं तो आपको डरना नहीं बल्कि एक्साइटेड होना चाहिए.  लेकिन कुछ लोगों को फ्लाइट में सफर करने से डर लगता है. खासतौर पर जब पहली बार एयर ट्रैवल कर रहे हों.  अगर आप भी उनमें से एक है तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है. आपके मन में जितने भी सवाल है आज हम उनके जवाब लेकर आए हैं. इस खबर में हम आपको बोर्डिंग से लेकर डेस्टिनेशन तक पहुँचने की पूरी जानकारी देंगे.  यह भी बताएंगे कि आपको सफर से पहले किन किन तैयारियों को पूरा कर लेना चाहिए.
 
सीमित मात्रा में साथ रखें सामान 
 अगर आप पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे हैं तो  कोशिश करें कि अपने साथ कम से कम सामान लेकर जाएं.  फ्लाइट में सामान ले जाने के कुछ नियम है जिन्हें आप को फॉलो करना होगा. अगर आप एक्स्ट्रा सामान ले जाते हैं तो आपको एक्स्ट्रा चार्जेस देने पड़ेंगे.
 
टिकट का प्रिंटआउट निकलवाएं 
एयरपोर्ट पर जाने से पहले टिकट का प्रिंटआउट निकलवा लें. एयरपोर्ट पर SMS वाला टिकट कई बार  नहीं चलता है. इसके चलते आपको परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता हैं.
 
टाइम से पहुंचे और डॉक्युमेंट साथ रखें
फ्लाइट की टाइमिंग से करीब 2 घंटे पहले पहुंचे और यदि आप  विदेश यात्रा कर रहे हैं तो 3 से 4 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचे. एयरपोर्ट पर फॉर्मेलिटीज में समय लगता हैं. साथ ही एयरपोर्ट पर जा रहे हैं तो सारे आईडी प्रूफ साथ में रखें.
 
विमान गाइड को सुनें
प्लेन में जाकर अपनी सीट ढूंढे. सीट ढूंढने में अगर परेशानी हो रही हो तो फ्लाइट अंटेडेट की मदद लें.  फ्लाइट अटेंडेंट आपको सीट बेल्ट से लेकर इमरजेंसी द्वार तक पूरी जानकारी देंगे. उनके दिए गए निर्देशों का पालन करें और बेफिक्र होकर अपनी यात्रा का आनंद उठाएं. 
 
एयरपोर्ट में अंदर जाने से लेकर फ्लाइट में बैठने तक करें यह काम
  • एयरपोर्ट में अपना टिकट बाहर निकाल कर रखें क्योंकि ज्यादातर इंफॉर्मेशन आप के टिकट पर ही होती है. ऐसे में अगर आपको टर्मिनल, सीट या फिर एयरलाइन का समय देखना है तो टिकट की जरूरत पड़ेगी. इसकी मदद से आप आसानी से नेविगेट कर पाएंगे.
  • स्मूद नेविगेशन के लिए अपना लगेज अपने साथ रखने  के लिए ट्रॉली का इस्तेमाल करें. डिपार्चर के प्रवेश द्वारों के पास ट्रॉली उपलब्ध रहती है.
  • अपने टिकट के साथ अपना आईडी प्रूफ रखना बिल्कुल ना भूलें, क्योंकि इसकी जरूरत आपको प्रवेश द्वार पर ही पड़ेगी.
  • एक बार जब आप एयरपोर्ट के अंदर आ जाएं तो एयरलाइन सेक्शन ढूंढे और उसकी और बढ़ें.
  • अपने चेक इन लगेज को स्कैन कराएं. अगर आपने ऑनलाइन चेकिंग नहीं किया है तो चेक इन काउंटर पर जाकर अपना बोर्डिंग पास लें.
  • अपने सामान का वजन करवाएं और लगेज काउंटर से हवाई जहाज के लिए आगे बढ़ें
  • अगले स्टेप में आपको मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा. सुरक्षा उद्देश्यों के लिए अपने बोर्डिंग पास को छोड़कर अपना पूरा सामान हैंड बैग के साथ ट्रे में रखें और आगे बढ़ें.
  • अब अपनी फ्लाइट सें जुडी अनाउंसमेंट को सुने और फ्री होकर अपने फ्लाइट का इंतजार करें. 
 
ये भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget