एक्सप्लोरर

Winter Destinations: फैमिली के साथ छुट्टियां बिताने के लिए ढूंढ़ रहे हैं पॉकेट फ्रेंडली डेस्टिनेशंस, तो यहां का करें प्लान

Winter Destinations : सर्दी की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कम बजट की ये पांच जगहें जा सकते हैं. यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपके पल को खास बना देंगे और छुट्टियां खुशियों से भर देंगे

Winter Budget Friendly Destinations : सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है. घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं तो अपनी डेस्टिनेशन लिस्ट में इन पांच जगहों को सबसे ऊपर रख लें. ये टूरिस्ट प्लेस (Tourist Place) देखने में जितने खूबसूरत हैं, उतने ही बजट फ्रैंडली भी हैं. फैमिली या फ्रेंड्स के साथ आप छुट्टियां यहां एंजॉय करने जा सकते हैं. ठंड के मौसम में यहां आकर आपका एक-एक लम्हा खास बन जाएगा. आइए जानते हैं इन पॉकेट फ्रैंडली सबसे बेस्ट विंटर डेस्टिनेशंस के बारें में...
 
उदयपुर (राजस्थान)
झीलों और ऐतिहासिक इमारतों के लिए फ़ेमस राजस्थान के उदयपुर में सर्दी की छुट्टियां अच्छे से मनाई जा सकती हैं. उदयपुर को झीलों की नगरी या सिटी ऑफ़ लेक भी कहा जाता है. यहां पर बने ऐतिहासिक महल बेहद खूबसूरत और दर्शनीय हैं. इसके अलावा, यहां घूमने के लिए कई फेमस टूरिस्ट स्पॉट भी हैं, जैसे लेक पिचोला, सज्जनगढ़ पैलेस, फतेह सागर लेक, और जगदीश टैंपल. अक्टूबर से लेकर मार्च तक का समय यहां जाने के लिए परफेक्ट माना जाता है.
 
जयपुर (राजस्थान)
पिंक सिटी के नाम से फेमस राजस्थान का जयपुर भी सर्दियों में ही घूमना चाहिए. गर्मियों की धूम में यहां घूमना कठिन हो जाता है. यहां भी कम बजट में ट्रिप (Trip) का प्लान बनाया जा सकता है. यहां के फेमस टूरिस्ट प्लेस सिटी पैलेस, बिरला मंदिर, हवा महल,  और अंबर फोर्ट वगैरह हैं.
 
पौढ़ी गढ़वाल (उत्तराखंड)
छुट्टियों का मजा अगर नेचर के बीच लेना है तो पौढी गढ़वाल सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां कम बजट में ही सुकून पाया जा सकता है. दिल्ली से यहां तक करीब 9 से 10 घंटों का सफ़र करके पहुंचा जा सकता है. यहां से आगे जाने का मन हो तो फिर श्रीनगर, चोपता, केदारनाथ, तुंगनाथ का प्लान भी बनाया जा सकता है.
 
औली (उत्तराखंड)
उत्तराखंड में मौजूद औली भी कम बजट में घूमी जा सकने वाली जगहों में से एक है. यहां की नैचुरल फ़ीलिंग किसी को भी सुकून से भर देती है. यहां नन्दा देवी पार्क, गोर्सन बुग्याल, औली आर्टिफिशियल लेक वगैरह घूमा जा सकता है. इसके अलावा,  लोकल शॉपिंग, एडवेंचर के लिए ट्रैकिंग और स्कीइंग भी की जा सकती है. यहां जाने के लिए नवंबर से मार्च के बीच प्लान बनाएं.
 
कसौल (हिमाचल प्रदेश)
कसौल या फिर कसौली का नाम तो करीब-करीब हर किसी की जुबान पर होता है. अक्सर काम की भागदौड़ से थकने के बाद लोग रीफ्रेश होने के लिए कसौल की तरफ़ ही निकल पड़ते हैं. यहां पर एक व्यक्ति पर करीब 4 से 5 हज़ार रुपए के औसतन खर्च में ही 4 दिन बिताए जा सकते हैं.
 
ये भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी के होटल में शादी करने जा रहे कुलदीप यादव, जानें यहां कहां-कहां कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग
मसूरी के होटल में शादी करने जा रहे कुलदीप यादव, जानें यहां कहां-कहां कर सकते हैं डेस्टिनेशन वेडिंग
इस देश में पहाड़ों के बीच बसा है भक्त हनुमान मंदिर, यहां दिखता है आस्था का दिव्य नजारा
इस देश में पहाड़ों के बीच बसा है भक्त हनुमान मंदिर, यहां दिखता है आस्था का दिव्य नजारा
थार के अलावा भी भारत में हैं शानदार रेगिस्तान, जानिए देश के 5 अनोखे डेजर्ट डेस्टिनेशन के बारे में
थार के अलावा भी भारत में हैं शानदार रेगिस्तान, जानिए देश के 5 अनोखे डेजर्ट डेस्टिनेशन के बारे में
T20 World Cup Final 2026: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल ने बढ़ाए अहमदाबाद में होटलों के भाव, दाम सुनकर उड़ेंगे होश
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल ने बढ़ाए अहमदाबाद में होटलों के भाव, दाम सुनकर उड़ेंगे होश

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल, जानें सब कुछ
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल
Maharashtra News: धर्म स्वतंत्रता बिल महाराष्ट्र विधानसभा में पेश, जबरन शादी करने पर 7 साल की होगी जेल
धर्म स्वतंत्रता बिल महाराष्ट्र विधानसभा में पेश, जबरन शादी करने पर 7 साल की होगी जेल
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget