एक्सप्लोरर

Bihar To Vaishno Devi: बिहार से जाना है वैष्णो देवी, बस-ट्रेन या फ्लाइट जानें कौन-सा तरीका आसान?

पटना या बिहार के किसी जगह से वैष्णो देवी पहुंचना बेहद ही आसान है.सालभर बड़ी संख्या में भक्त राज्य से वैष्णो धाम जाते हैं.यहां से फ्लाइट,रेल या सड़क किसी तरह से वैष्णो देवी के मंदिर पहुंच सकते हैं.

Bihar to Vaishno Devi : शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने ही वाली है. 3 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक नवरात्र चलेंगे. इन 9 दिनों में मां वैष्णो देवी (Vaishno Devi) के धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है. भारी तादाद में भक्त मां के दर्शनों के लिए जाते हैं. इस दौरान पूरा कटरा की रौनक देखते ही बनती है, पूरा नजारा ही अलग नजर आता है.

बिहार (Bihar) से भी बड़ी संख्या में लोग मा वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.  अगर आप भी इस नवरात्र (Shardiya Navratri 2024) पटना या राज्य के किसी जगह से वैष्णो देवी जाने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए बताते हैं कि बस-ट्रेन या फ्लाइट कौन सा तरीका सबसे आसान है...

यह भी पढ़ें : कितनी तेजी से बढ़ते हैं कैंसर सेल्स? ये होता है पूरा प्रोसेस

बिहार से वैष्णो देवी तक कैसे जाएं

पटना या बिहार के किसी जगह से वैष्णो देवी पहुंचना बेहद ही आसान है. सालभर बड़ी संख्या में भक्त राज्य से वैष्णो धाम जाते हैं. यहां से फ्लाइट, रेल या सड़क किसी तरह से आप वैष्णो देवी के मंदिर पहुंच सकते हैं. बाय रोड जाने के लिए आप अपनी कार या बस से सफर कर सकते हैं.

फ्लाइट से वैष्णो देवी की यात्रा

पटना से जम्मू तक के लिए हफ्ते में करीब 14 फ्लाइट हैं. इंडिगो एयरलाइंस, विस्तारा और स्पाइसजेट पटना (PAT) से जम्मू (IXJ) के लिए डेली दो बार उड़ान भरती हैं. जिसका एवरेज सफर साढ़े 5 घंटे का है. एक पैसेंजर का किराया 9,227 रुपए से लेकर 25,268 रुपए तक पड़ता है. अगर आप गया से फ्लाइट पकड़ना चाहते हैं तो 7 घंटे 25 मिनट का वक्त श्रीनगर पहुंचने में लगेगा, जिसका किराया 10,254 रुपए से लेकर 32,300  रुपए तक आ सकता है. फिर वहां से वैष्णो देवी तक जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: WHO की चेतावनी का भी नहीं पड़ा कोई असर, लगातार 'सफेद जहर' खा रहे भारत के लोग

ट्रेन से वैष्णो धाम की यात्रा

पटना जंक्शन से जम्मू तवी तक ट्रेन नंबर 12331 जाती है. यह ट्रेन हफ्ते में 5 दिन चलती है. करीब साढ़े 27 घंटे की यात्रा के बाद आप जम्मू पहुंच जाएंगे, जहां से वैष्णो देवी पहुंचना आसान है. ट्रेन से जाने का किराया 650 रुपए से लेकर 18,000 रुपए तक हो सकता है. यह ट्रेन के कोच के हिसाब से है.

बस से वैष्णों देवी तक सफर करना

अगर आप बस से वैष्णो देवी जाना चाहते हैं तो कुल दूरी 1,706.7 किलोमीटर पड़ेगी. नेशनल हाईवे 44 से होकर यात्रा पूरी की जाती है. पूरा सफर 34-35 घंटे का होता है. इसका किराया 2,657 रुपए से लेकर 10,365 रुपए तक आता है. 

ये भी पढ़ें: सिरदर्द होने पर आप भी तुरंत खा लेते हैं पेन किलर? जानें ऐसा करना कितना खतरनाक

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Shiva Temples: मानसून में स्वर्ग से कम नहीं लगते भारत के ये मंदिर, सावन में जरूर करें यहां के दर्शन
मानसून में स्वर्ग से कम नहीं लगते भारत के ये मंदिर, सावन में जरूर करें यहां के दर्शन
Ladakh Tour Package 2026: लद्दाख घूमने का शानदार मौका, IRCTC के इस टूर पैकेज में मिलेगी फ्लाइट और होटल की सुविधा
लद्दाख घूमने का शानदार मौका, IRCTC के इस टूर पैकेज में मिलेगी फ्लाइट और होटल की सुविधा
Best Places To Visit In Bihar: बारिश में जन्नत से कम नहीं लगतीं बिहार की ये जगहें, आज ही बना लें घूमने का प्लान
बारिश में जन्नत से कम नहीं लगतीं बिहार की ये जगहें, आज ही बना लें घूमने का प्लान
Rajasthan Monsoon Travel: मानसून में जन्नत बन जाता है राजस्थान, बारिश के मौसम में जरूर घूमें ये खूबसूरत जगहें
मानसून में जन्नत बन जाता है राजस्थान, बारिश के मौसम में जरूर घूमें ये खूबसूरत जगहें

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget