एक्सप्लोरर

Vastu Tips: घर पर इन पौधों का सूखना है अशुभ, हो सकती है धनहानि

Vastu Tips: घर पर हरा-भरा पौधा अगर अचानक सूखने लगे तो इसे अकारण न समझें. वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पेड़-पौधों का अचानक मुरझाना या सूखना भविष्य में होने वाली धन हानि के संकेत होते हैं.

Vastu Tips for Plants: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को महत्वपूर्ण माना गया है. पेड़-पौधों का संबंध सकारात्मक ऊर्जा से भी होता है. इसलिए वास्तु शास्त्र के नियमानुसार उचित दिशा व स्थान में पेड़-पौधे लगाने से लाभ होता है. कुछ पेड़-पौधे तो इतने शुभ होते हैं कि इन्हें घर पर लगाने से धन की वर्षा होने लगती है. लेकिन जब ये पेड़-पौधे अचानक सूखने या मुरझाने लगे तो इसे अकारण समझने की भूल न करें. वास्तु में कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है जिनका अचानक सूखना घर पर आर्थिक संकट या धन हानि का संकेत होता है.  

इन 3 पौधों का सूखना है अशुभ

तुलसी- हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को पवित्र और पूजनीय माना गया है. कहा जाता है कि जिस घर पर हरा-भरा तुलसी का पौधा होता है और नियमित रूप से इसकी पूजा की जाती है, उस घर पर मां लक्ष्मी का वास होता है. अगर घर पर अचानक तुलसी का पौधा सूखने या मुरझाने लगे तो यह आर्थिक संकट का संकेत हो सकता है.

मनी प्लांट- वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को धन का पौधा माना गया है, जोकि शुक्र ग्रह से संबंधित होता है. माना जाता है जिस घर पर जितना घना और हरा-भरा मनी प्लांट होगा, वहां धन-समृद्धि में वृद्धि होगी. मनी प्लांट का सूखना भी भविष्य में होने वाली आर्थिक तंगी का संकेत होता है.

शमी- शमी पौधे का संबंध भगवान शिव और शनिदेव से होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर के मुख्य द्वार पर शमी का पौधा होता है, वहां शनि की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती और भोलेनाथ की कृपा सदैव ऐसे घर पर बनी रहती है. इसलिए शमी पौधे का अचानक सूखना शुभ नहीं होता है. इसे खराब आर्थिक स्थिति का संकेत माना जाता है. ऐसे घर पर नकारात्मकता भी बढ़ती है और धन का अभाव हो सकता है.

करें ये उपाय

  • तुलसी का पौधा अचानक सूख जाए इसे तुरंत हटा दें. सूखी तुलसी को घर पर रखने से नकारात्मकता तेजी से बढ़ती है. आप तुलसी का नया पौधा गमले में लगाएं और नियमित रूप से इसमें जल अर्पित कर पूजा-पाठ करें. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि रविवार के दिन तुलसी पौधे में जल नहीं देना चाहिए.
  • मनी प्लांट का पौधा अगर मुरझा जाए तो इसकी सूखी पत्तियों को हटा दें. पौधा पूरी तरह सूख गया हो तो शुक्रवार के दिन नया मनी प्लांट लगाएं और इसकी जड़ में लाल धागा या कलावा बांध दें.
  • शमी का पौधा यदि सूख जाए तो शनिवार के दिन नया शमी का पौधा घर पर वास्तु के अनुसार बताए गए दिशा में लगाएं और पूजा-पाठ करें. इससे घर पर आर्थिक तंगी नहीं होगी और शनि देव का आशीर्वाद बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: Year Ender 2022: शनि हुए वक्री तो इन राशियों के रूके हुए काम चलने लगे

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन पहला सोमवार, गौरी शंकर मंदिर में लगा भक्तों का तांता, महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक की बढ़ी मांग
सावन का पहला सोमवार, दिल्ली के शिवालयों में आस्था का सैलाब, कड़े सुरक्षा घेरे में हुआ जलाभिषेक
Sawan 2026: रायबरेली में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, जगमोहनेश्वर मंदिर में लगीं लंबी कतारें
रायबरेली में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, जगमोहनेश्वर मंदिर में लगीं लंबी कतारें
Sawan 2026: काशी विश्वनाथ, सावन के पहले सोमवार पर बांस फाटक से प्रवेश करेंगे यदुवंशी बंधु, नंदी चौराहे पर गूंजेगा डमरू!
सावन का पहला सोमवार, काशी विश्वनाथ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, आज यदुवंशी समाज निभाएगा सदियों पुरानी परंपरा
Sawan Somwar 2026 Date: सावन सोमवार पर बन रहे हैं 3 बड़े दुर्लभ योग, जानें किस दिन क्या करें उपाय
सावन 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा पावन महीना, इस बार 4 सावन सोमवार और 4 मंगला गौरी व्रत; जानें शुभ योग व तिथियां

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget