एक्सप्लोरर

Vastu Tips: घर के पर्दे भी बदलते हैं किस्मत, वास्तु के मुताबिक करें इन रंगों का चुनाव

Vastu Tips For Curtain: वास्तु शास्त्र में पर्दों के रंग का बहुत महत्व है. पर्दों का रंग वास्तु के अनुसार न हो तो घर में हमेशा कलह होता है.

Vastu Tips For Curtain: वास्तु शास्त्र में घर के दरवाजे, खिड़कियों और पर्दों का खास महत्व होता है. वास्तु के अनुसार घर पर लगे पर्दों का रंग आपकी भावनाओं, मन और विचारों पर असर डालता है. पर्दों का रंग वास्तु के मुताबिक न हो तो घर में कलह-क्लेश होता है और घर के सदस्य किसी ना किसी बीमारी से परेशान रहते हैं. खासतौर से अगर आप किसी आर्थिक संकट या मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको अपने घर के पर्दों के रंग पर खास ध्यान देना चाहिए.

वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्दे का चुनाव करने पर घर में सकारात्मकता आती है और ये घर के सदस्यों के भाग्य को भी बेहतर बनाता है. आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार आपको घर में किस रंग के पर्दे लगाने चाहिए.

उत्तर दिशा में लगाएं इस रंग का पर्दा

अगर आपके घर में अक्सर अशांति रहती हो और परिवार के लोगों के बीच में झगड़े होते हों तो घर के उत्तर दिशा के कमरे में नीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए. नीले रंग के पर्दे घर में समृद्धि और सुकून लेकर आते हैं. वास्तु अनुसार इस रंग के पर्दे का इस्तेमाल बेडरूम, लिविंग रूम और स्टडी रूम में करना चाहिए. इस रंग के प्रभाव से घर में शांति बनी रहती है. वहीं गुलाबी रंग का पर्दा लगाने से रिश्तों में मधुरता आती है.

बेडरूम में लगाएं इस रंग का पर्दा

वास्तु अनुसार लाल रंग का पर्दा हमेशा घर की दक्षिण दिशा में ही लगाना चाहिए. इससे परिवार के लोगों का आपसी प्रेम बढ़ता है. वास्तु के मुताबिक बेडरूम में कभी भी लाल रंग के पर्दे नहीं लगाने चाहिए क्योंकि इससे निकलने वाले अत्यधिक ऊर्जा पति-पत्नी के बीच तनाव पैदा करते हैं. पति-पत्नी में खटपट रहती हो तो बेडरूम में नारंगी, पिंक या नीले रंग के पर्दे लगाएं. बेडरूम में काले रंग के पर्द कभी ना लगाएं. इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है.

पूजा घर के लिए यह रंग है शुभ

घर के सदस्यों का मन पूजा-पाठ में ना लगता हो तो पूजा घर में पीले रंग के पर्दे लगाएं. इससे घर के सदस्यों के मन में भक्ति भावना पैदा होती है. वास्तु शास्त्र में पीला रंग ज्ञान, तपस्या, धैर्य और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है.

करियर में सफलता के लिए

लाख कोशिशों के बाद भी अगर मेहनत का फल नहीं मिल रहा हो तो घर के पश्चिम दिशा में सफेद रंग के पर्दे लगाने चाहिए. वास्तु अनुसार ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलने लगता है और रुके काम बन जाते हैं. कर्ज से परेशान हैं तो घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाएं. नौकरी में सफलता ना मिल रही हो या बिजनेस में नुकसान होता हो तो घर के पूर्व दिशा में हरे रंग के पर्दे लगाने चाहिए. 

Kali Mirch ke Totake: काली मिर्च के 4 टोटके बनाएंगे बिगड़े काम, भर जाएगा धन का भंडार

Suryadev Mantra: सूर्य देव के ये चमत्कारी मंत्र दिलाते हैं मान-सम्मान, रविवार के दिन जाप से मिलेगा लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sarvarth Siddhi Yog 2026: जुलाई के बचे दिनों में बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन कार्यों के लिए रहेगा सबसे शुभ समय
जुलाई के बचे दिनों में बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन कार्यों के लिए रहेगा सबसे शुभ समय
Kushotpatini Amavasya 2026: साल में सिर्फ एक बार मिलती है पवित्र कुश तोड़ने की अनुमति, जानिए क्यों इतना खास है यह अमावस्या
साल में सिर्फ एक बार मिलती है पवित्र कुश तोड़ने की अनुमति, जानिए क्यों इतना खास है यह अमावस्या
Kanwar Yatra 2026: चार बेटे रहे पीछे, बहू बनी आधुनिक श्रवणकुमार! सास को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से हापुड़ तक पैदल यात्रा
चार बेटे रहे पीछे, बहू बनी आधुनिक श्रवणकुमार! सास को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से हापुड़ तक पैदल यात्रा
Bhadli Navami 2026: गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम
गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget