एक्सप्लोरर

Janmastami 2021 : इस जन्माष्टमी पर कान्हा के लिए ऐसे करें शुभ श्रृंगार 

कान्हा अपने रूप और नटखट लीलाओं से हमेशा लोगों का मन मोहते हैं, लेकिन जन्माष्टमी पर इनका श्रृंगार हमेशा से सबसे बड़ा आकर्षण रहा है. आइए जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कैसा होना चाहिए शुभ श्रृंगार.

Janmastami 2021 : श्रीकृष्ण का रूप अनोखा है. वह अपने शरीर पर कई प्रकार की शुभ चीजों को धारण करते रहे हैं, लेकिन उन्हें पास रखने के कुछ जरूरी कारण भी होते हैं. जिनकी अपनी रोचक कथाएं हैं. आप भी कान्हा के श्रृंगार में इनका प्रतीक रखकर इच्छित लाभ पा सकते हैं.

बांसुरी : कहा जाता है कि श्रीकृष्णजी को सबसे पहली बांसुरी धनवा नाम के बांसुरी विक्रेता ने दी थी. एक अन्य कथा के अनुसार यह बांसुरी उन्हें भगवान शिव ने तब भेंट में दी थी, जब वे कान्हा को देखने आए थे. अंतिम बार कृष्ण ने राधा के आग्रह पर द्वारिका में बजाकर उनकी मृत्यु के बाद फेंक दी थी.

सुदर्शन चक्र : श्रीकृष्णजी चक्रधारी कहे गए हैं. महाभारत काल में सिर्फ उनके पास ही चक्र था, जिसे सुदर्शन चक्र कहा जाता है. मान्यता है कि यह उन्हें परशुरामजी से मिला था, हालांकि अवतार के तौर पर  खुद चक्रधर विष्णुजी के अवतार हैं.

पाञ्चजन्य शंख : महाभारत काल में कृष्णजी के पास पाञ्चजन्य शंख था, जिसकी ध्वनि कई किलोमीटर तक पहुंच जाती थी, यह शंख उन्हें तब मिला था जब वे गुरु सांदिपनी के पुत्र पुनरदत्त को ढूंढने समुद्र के भीतर दैत्यनगरी चले गए थे. उन्होंने देखा कि वहां एक शंख में दैत्य सोया है, उन्होंने दैत्य को मारकर शंख रख लिया. 

मणि : स्यमंतक मणि के कारण श्रीकृष्ण को चोरी का आरोपी माना गया. कहा जाता है कि यह मणि जामवंतजी के पास थी. जामवंती से लाकर उन्होंने अक्रूरजी को दे दी थी, हालांकि श्रीकृष्ण के मुकुट में कई मणियां जड़ी होती थीं. विष्णुजी कौस्तुभ मणि धारण करते हैं.

मोर मुकुट : श्रीकृष्ण का मोर पंख मुकुट में लगाते हैं. मान्यता है कि महारासलीला के समय राधा ने देखा कि एक मोर पंख आंगन में गिरा है, उन्होंने श्रीकृष्ण के सिर पर बांध दिया. मथुरा जाने से पहले श्रीकृष्ण ने राधा को बांसुरी भेंट की तो राधा ने निशानी के तौर पर आंगन में गिरा वह मोर पंख सिर पर बांध दिया. वह पैरों की पायल पैंजनिया भी पहनते थे.

धनुष : भगवान श्रीकृष्ण सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर भी थे, उनके धनुष का नाम 'शारंग' था. श्रीकृष्ण का यह धनुष सींग से बना था. कुछ लोग मानते हैं कि वही सारंग है, जिसे कण्व की तपस्यास्थली के बांस से बनाया गया था. एक मत यह भी है कि यह धनुष उन्हें खांडव-दहन के वक्त वरुणदेव ने दिया था.

गदा : कृष्णजी कौमौदकी गदा, नंदक खड्ग और जैत्र नामक रथ रखते थे, जिनके सारथी का नाम दारुक/ बाहुक था. कान्हा को गाय, गाय, तुलसी, माखन मिश्री, पीपल, पंजरी बहुत पसंद है.

इन्हें पढ़ें 
Mahabharat : भीष्म ने मरने से पहले कर दी थी कौरवों के हार की भविष्यवाणी

Sawan 2021: घर के शिवलिंग की सावन में पूजा करने का जरूर जानें यह नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि में 'दिन' पूजे जाते हैं या 'रात'? समझिए व्रत, ऋतु परिवर्तन और 51 शक्तिपीठों की साधना का वैज्ञानिक आधार
नवरात्रि में 'दिन' पूजे जाते हैं या 'रात'? समझिए व्रत, ऋतु परिवर्तन और 51 शक्तिपीठों की साधना का वैज्ञानिक आधार
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026: तुला राशि में शुक्र के अस्त होने पर भी खरीदारी रहेगी शुभ, बन रहा 58 साल बाद दुर्लभ महासंयोग
शारदीय नवरात्रि 2026: तुला राशि में शुक्र के अस्त होने पर भी खरीदारी रहेगी शुभ, बन रहा 58 साल बाद दुर्लभ महासंयोग
Happy Shardiya Navratri 2026 Wishes: शारदीय नवरात्रि के 10 शानदार मैसेज, अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं
शारदीय नवरात्रि 2026 के 10 शानदार मैसेज, अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget