एक्सप्लोरर

Surya Dev Puja Tips: सूर्य देव को अर्घ्य देते समय इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी, जरा सी भूल से क्रोधित हो जाते हैं भगवान

Surya Dev Puja Tips: हिंदू धर्म में सूर्य देव ऐसे देवता हैं जो नियमित रूप से भक्तों को साक्षात दर्शन देते हैं. धार्मिक परंपरा है कि उगते सूरज को जल चढ़ाना चाहिए.

Surya Dev Puja Tips: हिंदू धर्म में सूर्य देव ऐसे देवता हैं जो नियमित रूप से भक्तों को साक्षात दर्शन देते हैं. धार्मिक परंपरा है कि उगते सूरज को जल चढ़ाना चाहिए. लेकिन शास्त्रों में कुछ नियमों का जिक्र किया गया है. सूरज को अर्घ्य देते समय इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. ऐसा माना जाता है कि सूर्य को अर्घ्य देते समय गलतियां होने पर सूर्य देव क्रोधित हो जाते हैं. आइए जानें सूर्य देव को अर्घ्य देते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और इनके फायदे.    

यूं अर्पित करें जल

- सूर्यदेव को जल हमेशा स्नान के बाद ही तांबे के बर्तन से देना चाहिए.

- जल अर्पित करने से पहले पानी में लाल फूल, कुमकुम और चावल आदि चीजें अवश्य शामिल करें और इसके बाद ही जल अर्पित करें. 

- अर्घ्य देते समय जल की गिरती धार के साथ सूर्य की किरणों को जरूर देखें. 

- सूर्य को जल अर्पित करते समय मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए. 

- जल अर्पित करते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि जल पैरों तक न पहुंचें और जल की छीटें पैरों पर न लगें. 

- इसके  साथ ही, जल चढ़ाते समय सूर्य मंत्र का जाप अवश्य करें. 

जल चढ़ाते समय न करें ये गलतियां

- सूर्य देव को जल अर्पित करने का उत्तम समय सुबह का होता है. 

- इसके साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि जल चढ़ाते समय जूते-चप्पल उतार दें. नंगे पैर ही सूर्य देव को जल अर्पित करें.

सूर्य को जल अर्पित करने के फायदे

ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर स्थिति में होते हैं, उन्हें नियमित रूप से जल चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से आत्मविश्वास में मजबूती आती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ता है. 

ज्योति शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है. इसलिए आत्मशुद्धि और आत्मबल बढ़ाने के लिए नियमित रूप से सूर्य को जल अर्पित करें. 

मान्यता है कि सूर्य को नियमित जल अर्पित करने से शरीर ऊर्जावान होता है. 

जल अर्पित करते समय पानी में एक चुटकी रोली और लाल फूलों डाल लें. सूर्य देवता को जल अर्पित करते समय 11 बार ॐ सूर्याय नम: का जाप करें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Numerology: पिता के लिए बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं इस तारीख को जन्मीं लड़कियां, किस्मत की होती हैं धनी

Gemology: नीलम नहीं धारण कर सकते तो पहन लें ये रत्न, मिलेगी शनि देव की कृपा, होगा भाग्योदय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का मीन राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से नेतृत्व क्षमता में वृद्धि, देश-विदेश के उद्योगपतियों संग सफल मीटिंग
आज का मीन राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से नेतृत्व क्षमता में वृद्धि, देश-विदेश के उद्योगपतियों संग सफल मीटिंग
आज का कुंभ राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से अनचाहे फल टलेंगे, MNC कर्मचारियों को प्रोजेक्ट पर ध्यान देने की जरूरत
आज का कुंभ राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से अनचाहे फल टलेंगे, MNC कर्मचारियों को प्रोजेक्ट पर ध्यान देने की जरूरत
आज का मकर राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से न्यायप्रियता में वृद्धि, बिजनेस लोन पास होने से आएगी तेजी, ब्रह्म योग से कार्यभार में राहत
आज का मकर राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से न्यायप्रियता में वृद्धि, बिजनेस लोन पास होने से आएगी तेजी, ब्रह्म योग से कार्यभार में राहत
आज का धनु राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से जनहित में बड़ा यश, व्यापार मंडल से विशेष सम्मान, इनकम के बनेंगे नए सोर्स
आज का धनु राशिफल 9 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से जनहित में बड़ा यश, व्यापार मंडल से विशेष सम्मान, इनकम के बनेंगे नए सोर्स

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget