एक्सप्लोरर

Somvar Vrat: सोमवार व्रत से होती है हर मनोकामना पूरी, लेकिन इन गलतियों से महादेव हो सकते हैं नाराज

Somvar Vrat: भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए सोमवार का दिन शुभ होता है. लेकिन पूजा-व्रत में की गई जरा सी गलती से भी शिवजी नाराज हो सकते हैं. इसलिए जान लीजिए सोमवार व्रत के नियम.

Somvar Vrat Niyam: सप्ताह का हर दिन किसी का किसी देवी-देवता को समर्पित है. सोमवार का दिन शिवजी की पूजा और सोमवार व्रत के लिए खास माना जाता है. क्योंकि यह भगवान शिव का प्रिय वार होता है.

सोमवार के दिन यदि विधिपूर्वक और श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की पूजा की जाए तो इससे वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी भी करते हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सोमवार व्रत या शिवजी की पूजा के दौरान जाने-अनजाने में आपसे कोई गलती न हो.

कहा जाता है कि, महादेव भोले भंडारी हैं और वह श्रद्धापूर्वक अर्पित किए एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं. लेकिन पूजा में हुई गलतियों से भगवान भयकंर नाराज भी हो सकते हैं. इसलिए यह जान लीजिए कि सोमवार व्रत और पूजा के दौरान किन नियमों का करें पालन.

सोमवार व्रत के नियम (Somvar Vrat Niyam)

  • सोमवार का व्रत रखने वालों को सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए. व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करना चाहिए और साफ कपड़े पहनने चाहिए. नए वस्त्र की आवश्यकता नहीं है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कपड़े साफ हो या काले रंग के न हों.
  • भगवान शिव को कभी भी तांबे के पात्र से दूध से अभिषेक नहीं करना चाहिए. पूजा में आप हल्दी या रोली के तिलक के बजाय चंदन का तिलक करें. इसी के साथ शिवजी को तुलसी भी नहीं चढ़ाएं.
  • अगर आप शिव मंदिर जाकर भगलान शिव की पूजा कर रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि, शिवलिंग की आधी परिक्रमा ही करें. यानी जिस स्थान से दूध या जल बहता है, वहां रुक जाना चाहिए.
  • सोमवार के दिन शिवजी की पूजा के साथ ही माता पार्वती की भी पूजा जरूर करें. वरना आपकी पूजा अधूरी रह जाएगी और व्रत का फल भी नहीं मिलेगा. पूजा में सोमवार की व्रत कथा का पाठ जरूर करें या सुनें.
  • इस दिन व्रती को एक समय ही भोजन करना चाहिए. आप चाहे तो फलाहार भी कर सकते हैं. लेकिन नमक का सेवन सोमवार व्रत में पूरी तरह वर्जित होता है.

ये भी पढ़ें:Vastu Tips: सोने से पहले महिलाएं करें ये 5 काम, नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर बढ़ेगी सुख-समृद्धि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 17 July 2026: चतुर्थी पर त्रिग्रही योग, 4 राशियों के बिजनेस में पुराने ग्राहक से होगी अच्छी कमाई, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
चतुर्थी पर त्रिग्रही योग, 4 राशियों के बिजनेस में पुराने ग्राहक से होगी अच्छी कमाई, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद
Kamika Ekadashi 2026: ये 7 काम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगा भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद
Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर में अनोखा दान, दिवंगत पति और बेटों की आत्मशांति के लिए बुजुर्ग महिला ने चढ़ाए ₹3 करोड़
काशी विश्वनाथ मंदिर में अनोखा दान: दिवंगत पति और बेटों की आत्मशांति के लिए बुजुर्ग महिला ने चढ़ाए ₹3 करोड़
Pandharpur Wari 2026: पंढरपुर वारी क्या है ? जुलाई में कब है ये, देखें इसका धार्मिक महत्व और इतिहास
पंढरपुर वारी क्या है ? जुलाई में कब है ये, देखें इसका धार्मिक महत्व और इतिहास

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget