एक्सप्लोरर

Shani Dev: शनि की वक्र दृष्टि से महादेव भी नहीं भी बच सके थे, लेना पड़ा था हाथी का रूप

Shani dev, Lord shiva: शनि देव की दृष्टि से मानव, दानव, पशु, देवी-देवता भी नहीं बच पाए. यहां तक की उनके गुरु देवों के देव महादेव को भी एक बार शनि का प्रकोप झेलना पड़ा था.

Shani Dev: सूर्य पुत्र शनि देव (Shani Dev) को न्याय और दंडाधिकारी माना गया है. शनि देव निष्पक्ष होकर न्याय करते हैं. कर्मों के अनुरूप लोगों को फल देते हैं. पुराणों के अनुसार भगवान शिव को शनि देव का गुरु माना जता है. धार्मिक कथा के अनुसार शनि देव के गुरू भगवान शिव जी के द्वारा ही शनि देव को न्यायाधीश की उपाधि प्रदान की गई है. धीमी चाल चलने वाले शनि देव की दृष्टि से मानव, दानव, पशु, देवी-देवता भी नहीं बच पाते हैं. यहां तक की उनके गुरु, देवों के देव महादेव (Lord shiva) को भी एक बार शनि का प्रकोप झेलना पड़ा था. क्या थी इसकी वजह, आइए जानते हैं ये कथा-

जब शिव जी पर पड़ी शनि की वक्री दृष्टि

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार कैलाश पर्वत पर शनि देव भगवान शिव से मिलने आए. महादेव को प्रणाम करते हुए शनि देव ने कहा कि प्रभू कल मैं आपकी राशि में प्रवेश करूंगा. इस वजह से मेरी वक्री दृष्टि तीन प्रहर तक आप पर भी पड़ने वाली है. महादेव शनि की दृष्टि से बचने के बारे में विचार करने लगे.

शनि के प्रकोप से बचने के लिए शिव ने धरा हाथी का रूप

न्याय देवता शनि देव की वक्री दृष्टि से बचने के लिए शिव जी ने अगले दिन मृत्युलोक पहुंचे और हाथी का रूप धारण कर लिया. कोकिला वन में तीन प्रहत तक भगवान शिव हाथी का भेष में विचरण करते रहे. इसके बाद महादेव पुन: अपने रूप में कैलाश पर्वत आ गए. यहां शनि देव उनका इंतजार कर रहे थे. शिव जी शनि देव को देखकर बोले, देखा शनि देव आपकी वक्री दृष्टि का मुझ पर कोई असर नहीं पड़ा. शनिदेव मुस्कुराकर बोले महादेव मेरी दृष्टि से कोई नहीं बच पाया.

महादेव को भी झेलना पड़ा शनि देव का प्रकोप

शनि देव की बात सुनकर शंकर जी आश्चर्यचकित हो गए. शनि देव ने भोलेनाथ को बताया कि मेरी वक्री दृष्टि की वजह से ही आपको देवयोनि छोड़कर पशुयोनी में जाना पड़ा और तीन प्रहर तक हाथी के रूप में विचरण करना पड़ा. इस प्रकार आप मेरी वक्रदृष्टि के पात्र बने. शनि देव की न्यायप्रियता देखकर महादेव बहुत प्रसन्न हुए और आशीर्वाद दिया.

Astrology: बचत करने में बहुत स्मार्ट होती हैं इन 3 राशि की लड़कियां, कभी नहीं होता इन्हें धन का अभाव

Sawan 4th Somwar 2022 Date: सावन का चौथा और आखिरी सोमवार कब है? इस दिन बन रहे हैं कई शुभ संयोग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
Shani Dev: क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?
क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?
Weekly Rashifal 12-18 July 2026: मकर सहित 4 राशियों की बढ़ सकती है सैलेरी! नई जॉब के ऑफर भी आएंगे, देखें साप्ताहिक राशिफल
मकर सहित 4 राशियों की बढ़ सकती है सैलेरी! नई जॉब के ऑफर भी आएंगे, देखें साप्ताहिक राशिफल
Ravi Pradosh Vrat 2026: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत 11 या 12 जुलाई कब? कंफ्यूज न हो, सही तारीख में पूजा से मिलेगी शिव कृपा
आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत 11 या 12 जुलाई कब? कंफ्यूज न हो, सही तारीख में पूजा से मिलेगी शिव कृपा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget